यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (up board result 2025) ने यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी 10वीं बोर्ड में जालौन जिला के यशप्रताप सिंह ने 97.83% हासिल किए हैं। जबकि, 12वीं में प्रयागराज की महक जयसवाल ने 97.20% हासिल किए हैं। यूपी माध्यमिक 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए रिजल्ट चेक करने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां से आसानी से रिजल्ट पता लगा सकते हैं।
बोर्ड की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित किया गया है जिसके बाद डायरेक्ट लिंक www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र एवं उनके माता-पिता साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
बता दें, यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की है। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया है। इसमें से लड़कों की संख्या 13,27,024 थी जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास हुआ। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा। इसके अलसा लड़कियों की संख्या 12,18,791 थी जिसमें से 11,44,138 पास हुईं। पास पर्सेंटेज पास 93.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा है।
वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15% रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60% रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77% अधिक रहा है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।