जानिए क्या है CrowdStrike और Blue Screen of Death जिसके आउटेज के चलते थम गई दुनिया

आउटेज की वजह से ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अन्य देशों में विजनेस और लोग दिक्कत का सामना कर रहे हैं। भारत में कई शेयर मार्केट प्लेयर्स, फ्लाइट ऑपरेटर्स और न्यूज ऑर्गेनाइजेशन्स आउटेज के कारण प्रभावित हुए।

0
408

क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) की खराबी के कारण माइक्रोसॉफ्ट विंडोज कंप्यूटर के यूजर्स को दुनियाभर में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब सोशल मीडिया पर #CrowdStrike ट्रेंड कर रहा है। इसकी दिक्कत की वजह से दुनियाभर में फ्लाइट सुपरमार्केट्स, बैंकिंग ऑपरेशन, स्टॉक मार्केट बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

आउटेज की वजह से ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अन्य देशों में विजनेस और लोग दिक्कत का सामना कर रहे हैं। भारत में कई शेयर मार्केट प्लेयर्स, फ्लाइट ऑपरेटर्स और न्यूज ऑर्गेनाइजेशन्स आउटेज के कारण प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर के साथ तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये क्राउडस्ट्राइक क्या है और ये कैसे काम करती है?

क्राउडस्ट्राइक विंडोज पीसी के लिए एडवांस्ड साइबरसिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक आउटेज के पीछे की वजह उनका मेन प्रोडक्ट, Falcon है। इसमें टेक्निकल एरर है। ये विंडोज सिस्टम को सिक्योर करने के लिए एक मेजर प्रोटेक्शन सिस्टम है। यही वजह है कि दुनियाभर में, यूजर्स आउटेड का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Microsoft Server Outage: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई बड़ी खराबी, जानें दुनियाभर में क्या-क्या पड़ा ठप

कैसे काम करता है (Falcon) फाल्कन?
क्राउडस्ट्राइक के बारे में थोड़ा और विस्तार में समझें तो ये एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है जो क्लाउड-बेस्ड एंडपॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। इनका मेन प्रोडक्ट फाल्कन है, जो नेटवर्क और एंडपॉइंट पर मैलिशियस फाइल्स और बिहेवियर का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। फाल्कन एंडपॉइंट सिक्योरिटी कर सकता है चाहे वे ऑनलाइन हों या ऑफलाइन। क्राउडस्ट्राइक का दावा है कंपनी की ये तकनीक आपके ऑर्गेनाइजेशन या पर्सनल डिवाइस को प्रभावित करने से पहले 99% मैलवेयर थ्रेट्स का पता लगा सकती है।

ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर मिली दुनिया की सबसे शक्की पत्नी, रोज करती है पति का हाल बुरा, देखें कैसे?

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें…

क्या है (Blue Screen of Death) (BSoD) ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ
ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एक क्रिटिकल एरर स्क्रीन है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखाई देती है। ऐसा तब होता है जब सिस्टम किसी गंभीर समस्या के कारण क्रैश हो जाता है जो इसे सुरक्षित रूप से काम करने से रोकता है। जब यह एरर होता है, तो कंप्यूटर ऑटोमेटिकली रिस्टार्ट हो जाता है, और जो डेटा सेव नहीं किया गया है उसके खो जाने की संभावना होती है।

ये भी पढ़ें: Ladla Bhai Yojna: क्या है महाराष्ट्र की लाडला भाई योजना? जानें किन युवाओं के खाते में आएगी 10 हजार रुपये

BSOD का समस्या से कैसे बचे?

  • ये एरर हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में से किसी भी मूल के हो सकते हैं। अगर आपने हाल ही में नया हार्डवेयर इंस्टॉल किया है और BSOD का सामना किया है, तो उसे हटाकर अपने PC को रीस्टार्ट करने का प्रयास करें।
  • अगर फिर भी रिस्टार्ट में मुश्किल आती है, तो आप अपने सिस्टम को सेफ मोड में बूट कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके सिस्टम में लेटेस्ट Windows अपडेट इंस्टॉल होना चाहिए।
  • अगर फिर भी समस्या आती है तो ज्यादा सहायता के सहायता के लिए ऑनलाइन संसाधनों या तकनीकी सहायता से परामर्श करें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।