बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (Bihar Job news )यानी बीपीएससी ने 1024 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकाली है। यह भर्ती राज्य के 8 विभागों के लिए की जा रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन की कुछ अहम जानकारियां नीचे लिखी जा रही है। आवेदक देख सकते हैं। आपको बता दें इस भर्ती की अंतिम तारीख 28 मई 2025 है।
इन विभागों में होगी भर्ती :
(असिस्टेंट इंजीनियर, असैनिक)
- पथ निर्माण विभाग: 117 पद
- भवन निर्माण विभाग: 55 पद
- ग्रामीण कार्य विभाग: 231 पद
- जल संसाधन विभाग: 351 पद
- लघु जल संसाधन विभाग: 58 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग: 85 पद
- योजना एवं विकास विभाग: 82 पद
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 5 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल):
- पथ निर्माण विभाग: 12
- भवन निर्माण विभाग: 03 पद
- लघु जल संसाधन विभाग: 04 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग: 17
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) :
नगर विकास एवं आवास विभाग: 04 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- सामान्य वर्ग के पुरुष : अधिकतम 37 वर्ष
- आरक्षित वर्ग : पद के अनुसार अधिकतम 40 और 42 साल
सैलरी : लेवल – 9 के अनुसार ग्रेड पे – 5400 रुपए
एग्जाम में कैटेगरी वाइज इतने मार्क्स जरूरी :
- सामान्य : 40%
- पिछड़ा : 36.5%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 34%
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग : 32%
फीस :
- सामान्य : 750 रुपए
- केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : 200 रुपए
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवार : 200 रुपए
- दिव्यांग (40% या उससे अधिक) : 200 रुपए
- अन्य सभी : 750 रुपए
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।