अंबानी ने खोला भारत का पहला Armani Caffe, कॉफी का रेट उड़ा देगा नींद, देखें तस्वीरें

0
139

दुनिया की मशहूर फैशन कंपनी अरमानी (Armani Caffe) ने भारत में अपना पहला कैफे खोला है। इसमें कुल 52 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है। इस कैफे में आपको इटालियन चीजें मिलेंगी। अरमानी ने रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर प्रीमियम इटालियन फाइन डाइनिंग एक्सपीरियंस देने के लिए मुंबई के जिओ वर्ल्ड प्लाजा, बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में यह कैफे खोला है। यह कैफे जियोर्जियो अरमानी  (Armani Caffe) बुटीक के बगल में है।

बता दें भारत ही नहीं बल्कि साउथ ईस्ट एशिया में फैशन ब्रांड अरमानी (Armani Caffe) का यह पहला कैफ़े है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में आपको अरमानी कैफे के अंदर जाते ही ऐसा फील होगा जैसे आप इटली में आ गए हैं। इस कैफे का एंबिएंस आपको पेरिस की फील देगा। आपको पता है जो मशहूर ब्रांड होते हैं उनकी हर चीज महंगी होती है। फिर चाहे अरमानी के कपड़े हो, परफ्यूम हो या फिर कैफे।

ये भी पढ़ें: गूगल पर ट्रेंड है Friday the 13th superstition, इन 5 वजहों के कारण माना जाता है सबसे खतरनाक दिन

कितने का मिलेगा Armani Caffe में खाना-पीना
आपको दो लोगों के  ड्रिंक के लिए ₹12000 खर्च करने होंगे। यानी कहें अगर आप इस कैफे में बैठकर अकेले कॉफी पीना चाहते हैं। तो आपको ₹6000 चुकाने पड़ जाएंगे। सिर्फ काॅफी ही नहीं यहां आपको बाकी की चीजों के लिए काफी पैसे देने होंगे।

ये भी पढ़ें: रातभर बदलते रह जाते हैं करवटें? फॉलो करें ये 6 टिप्स

कितने है अरमानी रेस्तरां (Armani Caffe)
दुनिया भर में अपनी ब्रांड की धूम मचाने के बाद जियोर्जियो अरमानी ने साल 1998 में पेरिस में अपना पहला रेस्तरां खोला। आज दुनिया भर में अरमानी के 20 से भी ज्यादा हाई एंड रेस्टोरेंट, कैफे और बार हैं। जो दोहा, दुबई, मिलान, न्यू यॉर्क, टोक्यो और अब मुंबई में भी मौजूद है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।