यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना, उड़ानें रद्द

0
94

यूक्रेन ने मंगलवार को रूस पर 144 ड्रोन (Ukraine Russia) से हमला किया है। हमले में कई रिहायशी इमारतों को भी निशाना बनाया गया है। न्यूज एजेंस रॉयटर्स के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को के आस-पास करीब 20 ड्रोन मार गिराए गए। इस हमले में एक महिला की मौत भी हो गई है।

हमले में दर्जनों घर नष्ट हो गए हैं। इस हमले के चलते मॉस्को और उसके आसपास के एयरपोर्ट्स से 50 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को के 4 में से 3 एयरपोर्ट्स को 6 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहना पड़ा।

रूस ने अन्य 8 प्रांतों में 124 ड्रोन भी मार गिराए हैं। वहीं इस हमले का पलटवार करते हुए रूस ने भी यूक्रेन पर 46 ड्रोन से हमला किया है। हालांकि यूक्रेन के मुताबिक उसने इनमें से 38 ड्रोन मार गिराया।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आरोप लगाया है कि रूस ने ईरान से कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें प्राप्त की हैं। जो वह यूक्रेन के खिलाफ प्रयाग कर रहा है। यह यूरोपीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे ईरान पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहले यूक्रेन ने 31 अगस्त को रूस पर 150 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया था। ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इतनी ज्यादा संख्या में ड्रोन से हमला किया था । यूक्रेन ने तब भी राजधानी मॉस्को को निशाना बनया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।