इन 7 आरोपों के कारण ब्रिटेन के PM नहीं बन पाए ऋषि सुनक

कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की वोटिंग के पांचों राउंड में सुनक ने लिज ट्रस को मात दी थी, लेकिन अंतिम फैसला तो इस पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार रजिस्टर्ड मेंबर्स करते हैं। इसमें लिज ने बाजी मार ली।

0
410

UK PM Election Results 2022: ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। 46 साल की लिज ट्रस (Liz Truss) का प्रधानमंत्री बनना तय है। उनका मुकाबला कंजर्वेटिव पार्टी से भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से था। पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्यों ने वोटिंग की। एक सर्वे के मुताबिक, पार्टी के हर 10 में से 6 मेंबर्स लिज के साथ हैं। इसका ऐलान भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे होगा।

दक्षिणपंथी प्रत्याशी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता पद से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की वोटिंग के पांचों राउंड में सुनक ने लिज ट्रस को मात दी थी, लेकिन अंतिम फैसला तो इस पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार रजिस्टर्ड मेंबर्स करते हैं। इसमें लिज ने बाजी मार ली। बोरिस जॉनसन भी सुनक के फेवर में नहीं थे।

किसको कितने वोट मिले

  • लिज ट्रस : 81,326
  • ऋषि सुनक : 60,399
  • कुल वोट थे : 172,437
  • कुल वोटिंग : 82.6%
  • वोट रिजेक्ट हुए : 654

क्यों हार सकते हैं ऋषि सुनक
लिज से हर वोटिंग में आगे रहने वाले ऋषि सुनक कैसे हार सकते हैं। इसकी ब्रिटिश मीडिया कई वजहें बतायी हैं। इनमें से दो अहम हैं। पहली- पत्नी अक्षता के पास ब्रिटेन की नागरिकता न होना है। दूसरी- कंजर्वेटिव पार्टी के ज्यादातर ब्रिटिश मेंबर्स अपने ही देश के नागरिक को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे।

ये भी जरुर पढ़ें: PM बोरिस जॉनसन की कुर्सी संकट में, जानिए क्यों आया ब्रिटेन में सियासी संकट

मीडिया में हुए सुनक को लेकर कई खुलासे

  • ‘द संडे टाइम्स’ के मुताबिक, कैम्पेन के शुरुआती दौर में एक वीडियो सामने आया। आरोप लगा कि सुनक ने शहरी इलाकों के लोगों से कैम्पेन के लिए आर्थिक मदद ली। कहा गया कि पत्नी अक्षता तो ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ से भी अमीर हैं। उनके पास 430 लाख पाउंड के एसेट्स हैं।
  • पिछले महीने विपक्षी लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा- सुनक और पत्नी को बिजनेस और लोन्स के बारे में ज्यादा ट्रांसपेरेंट होना चाहिए। ‘द गार्डियन’ ने लिखा- सुनक बताएं कि क्या उनके पास 730 लाख पाउंड के एसेट्स हैं। अगर ये सही है तो वो ब्रिटेन के सबसे अमीर सांसद हैं। अक्षता के इन्फोसिस जैसी कंपनी में 690 लाख पाउंड के 0.93% शेयर हैं।
  • ‘द इंडिपेंडेंट’ ने लिखा- अक्षता सिर्फ इतना बताएं कि उन्होंने अब तक ब्रिटिश सिटिजनशिप क्यों नहीं ली? वो यहां से बिजनेस तो ऑपरेट करती हैं, लेकिन नॉन डोमिसाइल स्टेटस का नाजायज फायदा उठाकर टैक्स भरने से बच जाती हैं। इससे ब्रिटेन को 20 लाख पाउंड का हर साल नुकसान होता है।
  • कुछ खबरों के मुताबिक, सुनक जब अमेरिका से ब्रिटेन लौटे तो उन्होंने वहां का ग्रीन कार्ड सरेंडर नहीं किया। 2006 से 2009 तक वो अमेरिका में काम करते रहे। कैलिफोर्निया में अब भी उनका 5 लाख पाउंड का आलीशान पेंटहाउस है।
  • ‘द मिरर’ के एडिटोरियल में लिखा गया- ऋषि उलझे हुए शख्स हैं। उन्होंने गरीबों पर तो टैक्स का बोझ डाल दिया, लेकिन पत्नी अक्षता को अब तक टैक्स के दायरे में नहीं ला सके। यह दोहरे मापदंड और ‘नो-टैक्स स्कैंडल’ है। 40 साल में पहली बार इतनी महंगाई है।

सुनक की रेटिंग काफी हाई लेकिन भरोसा नहीं कर पाई पार्टी

  • द गार्डियन’ के एडिटोरियल के मुताबिक, ट्रेड मिनिस्टर के तौर पर इस्तीफा देने के बाद सुनक की रेटिंग काफी हाई थी, लेकिन कुछ कंजर्वेटिव सांसद और पार्टी मेंबर्स मान रहे थे कि सुनक की वजह से ही जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा। उन्हें पीठ में छुरा घोंपने वाला तक कहा गया।
  • इसी एडिटोरियल में कहा गया- सुनक ही वो शख्स थे, जिन्होंने बोरिस जॉनसन का एक तरह से तख्तापलट किया। वो भी तब जबकि जॉनसन ने ही सुनक के पॉलिटिकल कॅरियर को आगे बढ़ाया था। इससे लोगों में नाराजगी थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।