पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, 30 जवानों की मौत, 214 में से 155 बंधक छुड़ाए, देखें VIDEO

जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इसके पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हमला हुआ।

55

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। ट्रेन बलूचिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने ट्रेन से सुरक्षाबलों के साथ लोगों को बंधक बनाया है। साथी ऑपरेशन में 30 जवानों को मारने का दावा किया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, “सुरक्षा बलों ने एक बोगी से 80 यात्रियों को बचा लिया गया है. इसमें 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल है. 13 आतंकवादियों को मार गिराया गया है.” इससे पहले  बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की जानकारी सामने आई थी.

क्वेटा से पेशावर जा रही इस ट्रेन में 425 लोग सवार थे। इन पैसेंजर्स में पाकिस्तानी सैनिक और पुलिसवाले शामिल थे। BLA ने इन पैसेंजर्स में से 214 को बंधक बना लिया, जबकि 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक सिक्योरिटी फोर्सेज ने 155 बंधकों को रिहा करा लिया है। बाकी की रिहाई के लिए ऑपरेशन जारी है।

BLA ने बंधक बनाए गए पैसेंजर्स को युद्धबंदी कहा है, और इनके बदले पाकिस्तान की जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनैतिक कैदियों, गायब लोगों, लड़ाकों और अलगाववादी नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। इसके लिए BLA ने मंगलवार रात 10 बजे पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। BLA का कहना है कि यह फैसला बदलेगा नहीं।  हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कैसे किया हाईजैक
जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इसके पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हमला हुआ। रात 10 बजे 8 घंटे बाद तक भी ट्रेन पूरी तरह BLA के लड़ाकों के नियंत्रण में थी।

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की दरमियानी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी।

एक बयान में BLA ने कहा कि हमारे लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन को प्लान किया। हमने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिसकी वजह से जाफर एक्सप्रेस रुकना पड़ा। इसके बाद हमारे लड़ाकों ने इस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया।

बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव ड्यूटी कर्मचारी शामिल हैं, जो पंजाब जा रहे थे। हमने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को छोड़ दिया है और सिर्फ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कर्मियों को बंधक बनाया गया है।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व BLA की फिदायीन यूनिट और मजीद ब्रिगेड कर रही है, जिन्हें फतेह स्क्वाड, STOS और जिराब इंटेलिजेंस विंग का समर्थन प्राप्त है। अगर हमारे खिलाफ कोई मिलिट्री ऑपरेशन करने की कोशिश की गई तो हम सभी बंधकों को मार देंगे। इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना की होगी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

जानिए कौन हैं बलूच विद्रोही? 
बलूच विद्रोही पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय सशस्त्र समूह हैं, जो बलूच लोगों की स्वायत्तता या पूर्ण आजादी की मांग करते हैं। इनका सबसे प्रमुख संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) है। ये संगठन 2000 के दशक से सरकार और सेना के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहा है।

बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों जैसे गैस, तांबा और सोने से समृद्ध है, लेकिन बलूच लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार इनका शोषण करती है और उन्हें विकास से वंचित रखती है। बलूचिस्तान में विद्रोह की शुरुआत 1947 में पाकिस्तान के गठन से शुरू हुई थी। जब बलूच नेताओं ने विलय का विरोध किया था। 1948 में इस हिस्से में व्यापक स्तर पर विद्रोह हुई थी।

BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) ने हमला क्यों किया
BLA की प्रमुख मांग पाकिस्तान से अलग होकर बलूचिस्तान देश का गठन करना है। बलूचिस्तान से होकर चीन का CPEC प्रोजेक्ट गुजरता है। लगभग 500 अरब डॉलर वाले इस प्रोजेक्ट का बलूच आर्मी विरोध करती है। उसका कहना है कि ग्वादर पोर्ट पर स्थानीय बलूच लोगों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। पिछले 4 साल में BLA के 76 हमलों में 1156 पाक फौजी मारे जा चुके हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।