आजकल नेल आर्ट का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है, इसमें सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है एनिमल नेल आर्ट डिज़ाइंस की। अगर आप अपने नाखूनों पर कुछ नया और अनोखा आज़माना चाहती हैं, तो ये खबर आपकी मदद करेगी।

ज़ेबरा पैटर्न हमेशा से ही फैशन में रहा है, और अब यह नेल आर्ट का भी हिस्सा बन चुका है। ज़ेबरा स्ट्राइप डिज़ाइन आपके नाखूनों को एक यूनिक लुक देता है। इस डिज़ाइन में काले और सफेद रंग का इस्तेमाल होता है, जो नाखूनों को स्टाइलिश और बोल्ड लुक प्रदान करता है।

अगर आप अपने नाखूनों पर रंग-बिरंगा और फैंसी लुक चाहती हैं, तो बटरफ्लाई नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।

पांडा एनिमल नेल आर्ट डिज़ाइन क्यूटनेस और सादगी का बेमिसाल संगम है। सफेद और काले रंग के कॉम्बिनेशन में यह डिज़ाइन बेहद प्यारा लगता है। पांडा के चेहरे और आंखों का डिजाइन नाखूनों पर उकेरना आसान होता है

आप अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए टाइगर प्रिंट वाली नेल आर्ट भी अपने नाखूनों पर क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट में आपके नाखूनों पर सिर्फ एक पर ही टाइगर फेस डिजाइन क्रिएट किया जाएगा।

फूल-पत्ती के डिजाइन वाले नेल आर्ट डिजाइंस देखने में काफी फ्रेश लुक देने का काम करते हैं। इसमें आप कई रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।