नये कानूनों को लेकर जागरूक करने के अभियान शुरू किया

0
79

हनुमानगढ़। पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को नये कानूनों को लेकर जागरूक करने के अभियान शुरू किया है। सोमवार को जंक्शन की चाणक्य क्लासेज में उक्त अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पुलिस उपाधीक्षक राहुल यादव, जंक्शन थानाप्रभारी सतपाल बिश्नोई, यातायात पुलिस थाना से हैड़ कानि. सावरमल शर्मा, साइबर एक्सपर्ट विनोद कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाणक्य क्लासेज के निदेशक राज तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम लोगों को तीनों नए कानूनों के सम्बन्ध में जागरूक किया। उन्होंने तीनों नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम) में महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि नये कानून आम लोगों की सुविधा के लिए बनाये गये हैं।

गृह मंत्रालय के मुताबिक नए कानूनों के तहत तीन साल में किसी भी पीड़ित को न्याय मिल सकेगा। ये कानून संसद ने पिछले साल शीतकालीन सत्र में पारित किए गए थे। इन्होंने देश में ब्रिटिश राज से चले आ रहे इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और एविडेंस एक्ट का स्थान लिया है। नए कानून में बलात्कार के लिए धारा 375 और 376 की जगह धारा 63 होगी। सामूहिक बलात्कार की धारा 70 होगी, हत्या के लिए धारा 302 की जगह धारा 101 होगी। लोकसभा ने इन तीनों विधेयकों को 20 दिसंबर और राज्यसभा ने 21 दिसंबर को पारित किया था। इस मौके पर युवाओं ने उत्साह से नये कानूनों को समझा व अपने प्रश्नों को पुलिस अधिकारियों से सांझा किया, जिसका पुलिस अधिकारियों ने सहर्ष जवाब देकर युवाओं की उत्सुकता शांत की। कार्यक्रम के अंत में चाणक्य क्लासेज के सहनिदेशक कोमल राज तिवाड़ी ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।