उपनगर पुर के रोहित विश्नोई”सुकुमार”को राष्ट्रीय साहित्याचल सृजन सम्मान से नवाजा

0
241

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्यांचल द्वारा संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान समारोह में पुर-भीलवाड़ा के रोहित विश्नोई ‘सुकुमार’ को ‘राष्ट्रीय साहित्यांचल सृजन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के अध्यक्ष संगम समूह के निदेशक रामपाल सोनी तथा मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विनय कुमार पाठक थे। रोहित सुकुमार को यह पुरस्कार उनकी प्रथम साहित्यिक कृति ‘छुअन का असर’ के लिए दिया गया है। वे वर्तमान में निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट लिमिटेड में जूनियर इंजिनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुसार इस पुस्तक को लाने में उन्हें आस-पास के लोगों से मिले प्रेम और युगीन साहित्य प्रवाह के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। साहित्यांचल संस्था प्रति दो वर्ष में इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन करती है। कार्यक्रम में साहित्यांचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण ‘मधुप’, समसा समन्वयक प्रहलाद पारीक, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की निदेशिका श्रीमती ममता मोदानी, संगम विश्वविद्यालय के कुलपति सक्सेना , रजिस्ट्रार राजीव मेहता तथा देशभर से पधारे अनेक साहित्यकार उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।