किसान मजदूर संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

0
157

हनुमानगढ़। किसान मजदूर संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को जंक्शन में अध्यक्ष शिंगारा सिंह संधा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शुक्रवार को किसानों की केन्द्र सरकार के साथ हुई वार्ता बेनतीजा निकलने के बाद किसानों में बढ़ते आक्रोश के चलते आगामी रणनीति तय की गई। बैठक में गांव गांव जाकर गरीब से गरीब किसान को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बैठक मंें तय किया गया कि आज से आगामी 15 जनवरी तक प्रत्येक व्यक्ति अलग अलग गांवों में जाकर किसानों को दिल्ली चलने के लिये जागरूक करेगा। उन्होने बताया कि दिल्ली जाने के लिये किसानों की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी और जो किसान अपने स्तर पर दिल्ली जाना चाहते है वह भी 16 जनवरी को जत्थे के साथ अपनी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य गाड़िया लेकर दिल्ली के लिये रवाना होगे। अध्यक्ष शिंगारा सिंह संधा ने बताया कि तीनों काले कानूनों के प्रति देश का प्रत्येक किसान जागरूक है और वह दिल्ली जाना भी चाहता है परन्तु आर्थिक स्थिति के कारण वह दिल्ली जाने में संकोच कर रहा है और ऐसे ही किसानों को संकोच से बाहर बिना किसी आर्थिक व्यवस्था के दिल्ली ले जाने के लिये जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार आसानी से मानने वाली नही है इसके लिये और लम्बा और मजबूत संघर्ष लड़ना होगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के आह्वान पर ही यह अभियान गांव गांव चलाया जायेगा और किसी भी सुरत में यह तीनों काले कानून वापिस लेने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार को मजबूर करना होगा। इस मौके पर शिंगारा सिंह संधा, कैप्टन बलवंत सिंह, साधा सिंह खोसा, राधा सिंह खोसा, जगदेव सिंह ढिल्लो, गुरदीप चहल , गुरमीत चन्दड़ा, रेशम सिंह, हिम्मत सिंह हैप्पी, जगतार सिंह मक्कासर, रविन्द्र सिंह, गुरलाल सिंह सरपंच, हर्ष झींझा, बलकरण सिंह ढिल्लो, सौरभ राठौड़, चन्द्र कैलाश स्वामी, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, फुल सिंह मास्टर, पूर्व सरपंच रविन्द्र सिंह, सन्नी कुलार सहित अन्य किसान प्रतिनिधि व किसान मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।