जीपीएस सपोर्ट के साथ Boat Wave Sigma 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 2,000 रुपये से भी कम

0
102
Boat Wave Sigma 3
Boat Wave Sigma 3

घरेलू कंपनी Boat ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Boat Wave Sigma 3 को लॉन्च किया है। Boat Wave Sigma 3 के साथ Crest एप और Crest+ OS का सपोर्ट दिया गया है।

Boat Wave Sigma 3 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 और डेली एक्टिविटी ट्रैकर जैसे फीचर्स हैं। Boat Wave Sigma 3 के साथ जीपीएस नेविगेशन का भी सपोर्ट है जो कि MapMyIndia का है। Boat Wave Sigma 3 की बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

Boat Wave Sigma 3 की कीमत
Boat Wave Sigma 3 की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की साइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के अलावा रिटेल स्टोर से हो रही है। Boat Wave Sigma 3 को एक्टिव ब्लैक, मेटल ब्लैक, मेटल ग्रे, कूल ग्रे, चेरी ब्लॉसम, रस्टिक रोज और सफायर ब्रिज कलर में खरीदा जा सकता है।

Boat Wave Sigma 3 की स्पेसिफिकेशन
Boat Wave Sigma 3 के साथ 2.01 इंच की डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसके साथ 700 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। वॉच में कॉलिंग का भी फीचर दिया गया है। इसके साथ इन बिल्ट क्विक डायल भी है। Boat Wave Sigma 3 के साथ 230mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। इसे IP67 की रेटिंग मिली है।