धोनी को अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए, बरसों बाद क्यों फूटा युवराज सिंह के पिता का गुस्सा? देखें VIDEO

धोनी को अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके बेटे के साथ यानी कि युवराज सिंह के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता।

0
145

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (yograj singh dhoni) अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं लेकिन अब जो उन्होंने कहा उसके कारण सोशल मीडिया पर एमएस धोनी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

उन्होंने एमएस धोनी पर अपना गुस्सा निकाला है। योगराज सिंह का आरोप है कि धोनी की वजह से युवराज सिंह का करियर समय से पहले खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि धोनी ने युवराज के साथ जो किया है, उसे वह कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

योगराज सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह कभी भी एमएस धोनी को माफ नहीं करेंगे। धोनी को अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके बेटे के साथ यानी कि युवराज सिंह के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने जीवन में कभी किसी को माफ नहीं किया है जिसने उनके साथ गलत किया है, फिर चाहे वह उनके परिवार का ही क्यों न हो।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने जब बीच मैदान में अपने फैंस के लिए किया ये काम, इमोशनल कर देगा VIDEO

धोनी की कप्तानी में युवराज का बना करियर
योगराज सिंह के आरोपों के बावजूद यह भी सच है कि युवराज सिंह का करियर धोनी की कप्तानी में ही सबसे ऊंचाई पर पहुंचा। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से भारत दोनों टूर्नामेंट का विजेता बना।

ये भी पढ़ें: देखिए इन तस्वीरों में युवराज-हेजल का Athletic photoshoot

इन दोनों टूर्नामेंट में धोनी कप्तान थे, लेकिन युवराज सिंह के बिना भारतीय टीम का चैंपियन बन पाना मुश्किल था। योगराज सिंह का मानना है कि धोनी के कारण युवराज सिंह का करियर समय से पहले खत्म हो गया, जबकि उनके बेटे के पास 4-5 साल का क्रिकेट बाकी था। उन्होंने कहा कि धोनी ने युवराज सिंह का जीवन बर्बाद कर दिया, जबकि वह और चार-पांच साल खेल सकते थे। युवराज जैसा दूसरा खिलाड़ी पैदा करना आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें: Kolkata Doctor Case: ‘खून से सनी हुई थी डॉक्टर, मैं डरकर भाग गया’ आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

क्यों लगाए कपिल देव पर आरोप
योगराज सिंह ने इसी इंटरव्यू में 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कपिल देव के साथ उनके रिश्ते तब से तनावपूर्ण हैं जब उन्हें 1981 में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। योगराज का मानना है कि कपिल ने उन्हें अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते हुए टीम से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कपिल देव पर आरोप लगाया कि वह उनके साथ अन्याय कर रहे थे और उनके साथ दुश्मनी रखते थे। योगराज का कहना है कि उन्होंने कपिल देव के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि वह उन्हें ऐसी स्थिति में छोड़ेंगे कि दुनिया उन्हें कोसेगी। उन्होंने युवराज सिंह की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवराज ने अपने करियर में 13 ट्रॉफियां जीतीं, जबकि कपिल देव के नाम केवल एक विश्व कप खिताब है। योगराज की इस टिप्पणी से यह भी साफ होता है कि वे अपने बेटे की उपलब्धियों को कपिल के साथ अपनी तुलना का हिस्सा बना रहे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा
योगराज सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर धोनी को जमकर कोसा जा रहा है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा- मैंने विराट कोहली के हेटर्स देखे हैं, रोहित शर्मा के हेटर्स देखे हैं, महेंद्र सिंह धोनी के हेटर्स देखे हैं, लेकिन युवराज सिंह के हेटर्स कभी नहीं देखे। वह एक ऐसा खिलाड़ी था जिसे हर कोई प्यार करता था। अगर युवराज सिंह नहीं होते तो शायद कई लोगों की बायोपिक नहीं बनती। लेकिन उनके करियर का अंत थोड़ा बेहतर हो सकता था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।