इंटरनेट पर मिली दुनिया की सबसे शक्की पत्नी, रोज करती है पति का हाल बुरा, देखें कैसे?

जब दोनों साथ रहने लगे तो स्टीव की समस्या और बढ़ गई। स्टीव की वफादारी जांचने के लिए डेबी ने उनके लैपटॉप पर बच्चों के लिए बनाए गए लॉक लगा दिए। यही नहीं, उसने झूठ पता लगाने वाली टेस्ट मशीन भी खरीद ली

0
189

सोशल मीडिया साइड फेसबुक पर एक खबर जमकर वायरल है। जिससे पढ़ने के बाद आपको हंसी और दुख दोनों महसूस हो सकता है। दरअसल, डेबी नाम की विदेशी महिला को दुनिया की सबसे ज्यादा शक्की पत्नी (Most Jealous Wife) के रुप में जाना जाता है।

इंग्लैंड की 52 साल की डेबी वुड के बारें में कहा जाता है कि वह हमेशा ही अपने पति स्टीव पर शक रहता है, उनकी सुरक्षा के लिए वह रोज स्टीव के ईमेल, बैंक अकाउंट और फोन की जांच करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,वह स्टीव से हर बार घर आने पर झूठ पता लगाने वाली टेस्ट करवाती हैं।

न दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।डेबी की इस समस्या के बारे में साल 2015 में एक टीवी शो में बात करने के बाद लोगों ने पहली बार उनके बारे में पता चला। डेबी ने बताया कि लंदन ब्रिज के नीचे पहली बार किस करने के बाद उन्हें लगा कि स्टीव ही उनका साथी है। हालांकि, दूर रहने की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी थी। इस दौरान डेबी को पता चला कि स्टीव की मुलाकात एक और महिला से हुई थी, जिससे डेबी का शक और बढ़ गया।

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela का बाथरूम VIDEO लीक, इंटरनेट पर देखने की मची होड़

ये भी पढ़ें: महिलाओं में बढ़ रहा है Sex Toys का क्रेज, सेल में बढ़ोतरी

जब दोनों साथ रहने लगे तो स्टीव की समस्या और बढ़ गई। स्टीव की वफादारी जांचने के लिए डेबी ने उनके लैपटॉप पर बच्चों के लिए बनाए गए लॉक लगा दिए। यही नहीं, उसने झूठ पता लगाने वाली टेस्ट मशीन भी खरीद ली, जो वो स्टीव से घर से बाहर जाने के बाद करवाती थी।

ये भी पढ़ें: यौनवर्धक गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात, डॉक्टर्स ने अपना माथा पकड़ा, जानें आगे क्या हुआ?

ओथेलो सिंड्रोम बीमारी से परेशान है डेबी
एक रेगुलर चेकअप के बाद पता चला कि डेबी को ओथेलो सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इस बीमारी में शक करने वाले को लगता है कि उसका पार्टनर उसे धोखा दे रहा है। डेबी को बाइपोलर और बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर भी है। साल 2013 में जब उनकी ये समस्या सामने आई तो उन्होंने दवाईयां लेना शुरू कर दी हैं। इन सबके बावजूद डेबी का पति स्टीव उनका साथ नहीं छोड़ा है। स्टीव का कहना है कि वो डेबी से बहुत प्यार करता है और वो दोनों मिलकर इस समस्या से लड़ रहे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।