Home यूथ जनरल नॉलेज Cyclone Dana नहीं बल्कि भारत झेल चुका है ये 10 खतरनाक तूफान,...

Cyclone Dana नहीं बल्कि भारत झेल चुका है ये 10 खतरनाक तूफान, पढ़ें विस्तार से

इस समय भारत पर भी खतरनाक चक्रवाती तूफान दाना का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Cyclone Dana) 18 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है।

0
38

दुनियाभर में हर साल कोई न कोई तूफान आता है। कई बार ये तूफान काफी कमजोर होते हैं, तो कई भीषण तबाही मचाने वाले होते हैं। इस समय भारत पर भी खतरनाक चक्रवाती तूफान दाना का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Cyclone Dana) 18 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है।

तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। दाना चक्रवाती तूफान फिलहाल ओडिशा के तट से करीब 250 किलोमीटर दूर है। आज देर रात ओडिशा और बंगाल में लैडफॉल होने की संभावना है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 खतरनाक तूफानों के बारे में बता रहे हैं..

भोला चक्रवाती तूफान
यह साल 1979 में पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) में आया था. इस तूफान इतना ज्यादा भीषण था की इसने भयंकर तबाही मचाई और इस तूफान में करीब 5 लाख लोगों की जान चली गई थी। बंगाल की खाड़ी से उठकर चले इस तूफान की शुरुआत 8 नवंबर 1970 को हुई थी और यह 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान से जाकर टकराया था।

चक्रवात फेनी 
चक्रवात फेनी ने 3 मई, 2019 को ओडिशा में पुरी के पास भारत के पूर्वी तट पर दस्तक दी थी। इस गंभीर चक्रवाती तूफान ने 64 लोगों की जान ली थी। 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए इस चक्रवात ने काफी नुकसान पहुंचाया था।

ये भी पढ़ें: Cyclone Dana Live Update: तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान डाना, शुरु हुई बंगाल में तेज बारिश

चक्रवात ताउते 
चक्रवात ताउते ने 17 मई 2021 को गुजरात के दक्षिणी तट पर दस्तक दी थी। यह बहुत ही गंभीर चक्रवात था। जब इस तूफान ने देश में दस्तक दी थी तब देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा था। इस चक्रवात में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस तूफान ने गुजरात, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र राज्यों को प्रभावित किया था।

हूगली रिवर साइक्लोन
हूगली रिवर साइक्लोन ने भी काफी तबाही मचाई थी. इस तूफान में करीब 3.5 लाख लोगों की मौत हो गई थी। हूगली रिवर साइक्लोन को इतिहास के सबसे खतरनाक तूफानों में से एक माना जाता है। यह तूफान 1737 में आया था और इसमें आए कलकत्ता में भीषण तबाही मचाई थी।

ये भी पढ़ें: Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का रेलवे पर बड़ा असर, रद्द हुईं 197 ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

हैपोंग टाइफून
यह तूफान वियतनाम में आया था। 27 सितंबर 1881 को शुरू हुए इस खतरनाक साइक्लोन ने 8 अक्टूबर को अपना विकराल रूप दिखाया और भीषण तबाही मचाई। हैपोंग टाइफून के कारण करीब तीन लाख लाोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

कोरिंगा साइक्लोन
यह तूफान 25 नवंबर 1839 को भारत के आंध्र प्रदेश के कोरिंगा में आया था। इस दौरान समुद्र में 40 फीट तक ऊंची लहरें उठने लगी थीं। इस साइक्लोन ने करीब 25 हजार जहाजों को बर्बाद कर दिया था। इसमें करीब 3 लाख लोगों की जान गई थी।

ये भी पढ़ें: Gujarat Cyclone Asna: 48 साल बाद अरब सागर में तूफान की आशंका, जानें क्यों टेंशन में आया मौसम विभाग

चक्रवात वरदा
वरदा बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान था, जो 12 दिसंबर 2016 को आया था। इसके कारण चेन्नई और आसपास के इलाकों में अवसंचरना को नुकसान हुआ था। इस तूफान की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ गिर पड़े थे।

चक्रवात हुदहुद
चक्रवात हुदहुद 12 अक्टूबर 2014 को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराया था। इसके कारण करीब 124 लोगों की मौत हुई थीं। इस तूफान के कारण हुई भारी बारिश, तेज हवाओं, तूफानी लहरों और बाढ़ के कारण विशाखापत्तनम और आस-पास के इलाको को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

ये भी पढ़ें: Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, जानें अब कितने रुपये होंगे खर्च

अम्फान 
चक्रवाल अम्फान ने 20 मई 2020 को पश्चिम बंगाल में दस्तक दी थी। साल 1999 में ओडिशा के सुपर साइक्लोन के बाद बंगाल की खाड़ी पर पहला सुपर साइक्लोन था। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक यह उत्तर हिंद महासागर में रिकॉर्ड पर सबसे महंगा उष्णकटिबंधीय चक्रवात था, जिसके कारण देश में लगभग 14 अरब अमरीकी डालर का आर्थिक नुकसान हुआ था। इस चक्रवात ने भारत और बांग्लादेश में 129 लोगों की जान ली थी।

मिचौंग चक्रवात
आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग के कारण 194 गांवों और दो शहरों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और 25 गांवों में बाढ़ आई। 17 लोगों की मौत होने की जानकारी है।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

बैकरगंज साइक्लोन
29 अक्टूबर से 1 नवंबर 1876 बैकरगंज साइक्लोन ने जमकर तबाही मचाई और लाखों लोगों की जान ली। तूफान की वजह से करीब 2 लाख लोगों की जान गई। इस तूफान में पानी की तेज रफ्तार अपने साथ बहुत सारे लोगों को बहाकर ले गई थी। तूफान खत्म होने के बाद लोग भूखमरी का शिकार हो गए थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।