चीन के ‘आर्टिफिशियल सन’ का करिश्मा देख वैज्ञानिक हुए दंग, जानें क्या है इसकी खासियत?

196

चीन भले ही दुनिया की नजरों में कितना ही बुरा देश हो लेकिन कुछ खास प्रयोगों में चीन सबसे आगे है। जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की वो काम चीन करके दिखाता है। दरअसल चीन ने अपना खुद का सूरज तैयार कर लिया है, भले ही आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन वाकई चीन में धरती पर दूसरा सूरज उग चुका है।

चीन ने जो नकली सूरज (China Artificial Sun) बनाया है, उसकी गर्मी भी कम नहीं है। इस नकली सूरज ने एक हजार सेकेंड तक 100 मिलियन डिग्री सेल्सियस की गर्मी पैदा की, जिससे पूरी दुनिया हैरान है। हालांकि इससे पहले भी चीन इसी सूरज के साथ ऐसा कर चुका है, लेकिन तब ये गर्मी महज 403 सेकेंड तक ही थी। चीन के इस सूरज का नाम एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकामक फ्यूजन एनर्जी रिएक्टर है। बता दें कि चीन इस प्रोजेक्ट पर साल 2006 से काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: पुणे में ब्रेन से जुड़ी बीमारी का कहर, 73 केस,14 वेंटिलेटर पर, जानिए क्या है गुइलेन-बैरे सिंड्रोम?

किससे बना है आर्टिफिशियल सन
न्यूक्लियर फ्यूजन वह प्रक्रिया है जो हमारे सूर्य में ऊर्जा उत्पन्न करती है। इसमें दो हल्के परमाणु न्यूक्लियस मिलकर एक भारी परमाणु का निर्माण करते हैं, जिससे भारी मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह प्रक्रिया परमाणु बम या परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाले फिशन के विपरीत है, जिसमें भारी परमाणु को छोटे परमाणुओं में तोड़ा जाता है। फ्यूजन से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन नहीं होता और इसके दुष्प्रभाव भी कम होते हैं, जिससे यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित विकल्प बन सकता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राजनीतिक में आया भूचाल, बराक ओबामा ने दिया धोखा, जानें क्या है मामला?


पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…

किस काम आएगा ये नकली सूरज?
दरअसल दुनियाभर के वैज्ञानिक ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके विकल्प तलाश कर रहे हैं, इसके लिए न्यूक्लियर फ्यूजन बनाने पर काम चल रहा है। हालांकि चीन के वैज्ञानिकों ने इसे सच किया है और वो इसके बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अब उस स्टेज का इंतजार है जब न्यूक्लियर फ्यूजन अपनी ऊर्जा खुद बनाने लग जाए। इसे किसी भी रिएक्टर का इग्निशन हासिल करना कहा जाता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।