Kolkata Rape Case: कोलकाता घटना के 12 दिनों में भारत में आए 21 से ज्यादा गंभीर रेप के मामले, जानें सबकुछ

कोलकाता की तरह इन दिनों महाराष्ट्र का जिला बदलापुर सुर्खियों बना हुआ है। इसके अलावा अयोध्या, कन्नौज और मध्यप्रदेश जहां ADR की एक रिपोर्ट बताती है

0
251

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या (Kolkata Rape Case) कर दी गई। इस बर्बरता के खिलाफ पूरे देश में रोष है। डॉक्टर सड़कों पर हैं। पीड़िता का परिवार और पूरा देश ही, न्याय की मांग कर रहा है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसी तरह का एक और मामला भी पिछले दिनों सामने आया। जहां, उत्तराखंड के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ रेप हुई, उसकी हत्या कर दी गई और उसकी बॉडी कई दिन बाद मिली।

जानकर हैरानी होगी कि कोलकाता घटना के 10-12 दिनों के भीतर देश में लगभग 21 से ज्यादा बलात्कार केस खबरों में छाए रहे। इनमें कई मामले केवल डॉक्टर्स से जुड़े हुए है। कोलकाता की तरह इन दिनों महाराष्ट्र का जिला बदलापुर सुर्खियों बना हुआ है।

वहां 2 और 4 साल की बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया जिसके बाद जनता न्याय के लिए सड़कों पर है। इसके अलावा अयोध्या, कन्नौज और मध्यप्रदेश जहां ADR की एक रिपोर्ट बताती है कि एमपी के नेताओं से लेकर विधायक तक महिलाओं पर हिंसा और रेप के मामलों से जुड़े हुए है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये 21 से ज्यादा मामले वो है जोकि रिपोर्ट किए गए है।

जरा सोचिए ऐसे कई मामले होंगे जो कभी रिपोर्ट ही नहीं किए जाते और किए जाते हैं तो सुनवाई लेट होती है जैसे कि साल 1992 का राजस्थान के अजमेर का मामला। जिसमें 100 से ज्यादा बच्चियों के साथ रेप किया गया और दोषियों को सजा अभी तक नहीं हुई। 2024 तक दोषी जेल से अंदर-बाहर का खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: किस हद तक गिर गए लोग, गूगल पर ढूंढ रहे कोलकाता रेप का VIDEO

हर रोज भारत में कितने रेप?
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज भारत में एवरेज 86 रेप के मामले रिपोर्ट किए जाते हैं। हर 16 मिनट में एक रेप के साथ भारत में रेप और सेक्शुअल असॉल्ट की घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ती चली जा रही हैं। इस एवरेज के मुताबिक, महीने भर में 2580 से लेकर 2666 रेप होते हैं। ऐसे में साल भर में 31 हजार 390 रेप के मामले सामने आते हैं। यह रिपोर्टेड मामले हैं और इनके अलावा, ऐसे कई मामले होंगे जिन्हें रिपोर्ट ही नहीं किया गया होगा।

ये भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना धमकी के बाद 35 दिन बाद भारत लौटे, SIT ने किया गिरफ्तार, जानें अबतक पूरा मामला?

कोलकाता कांड के बाद पिछले 10 से 12 दिनों में देश में 21 से ज्यादा रेप और गैंगरेप के मामले सामने आए

  • 9 अगस्त उत्तराखंड में नर्स के साथ रेप किया गया और उसे बेरहमी से मार दिया गया। उसका क्षत-विक्षत शरीर उसी रात मिला जिस रात कोलकाता डॉक्टर के साथ क्रूर घटना को अंजाम दिया गया। वह आरोपी 14 अगस्त को गिरफ्तार हुआ।
  • 8-9 अगस्त को 13 साल की लड़की के साथ उसके ही पिता ने रेप किया। इस घटना की रिपोर्ट 15 अगस्त को दर्ज करवाई गई। लड़की का कहना है कि इसके दो दिन बाद उसकी मां का देहांत हो गया इसलिए उसने शिकायत देर से दर्ज करवाई। यह घटना अमेठी उत्तर प्रदेश की है।
  • 12 अगस्त को एक सरकारी कर्मचारी ने 6 साल की दलित लड़की के साथ रेप किया और उसे किसी को ना बताने की धमकी भी दी। लड़की के साथ खेल रहे बच्चे ने इस घटना के बारे में बताया।
  • 12 अगस्त को उत्तराखंड में एक टीनएजर के साथ बस ड्राइवर और कंडक्टर और अन्य लोगों द्वारा गैंगरेप किया गया। लड़की की उम्र 16 साल थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया।
  • 12 अगस्त को ही एक 14 साल की बच्ची को बिहार मुजफ्फरपुर में गैंगरेप का शिकार हुई। उस लड़की ने आरोपी से शादी करने से इंकार कर दिया था। इस गुस्से में उसे किडनैप किया गया, उसके साथ गैंगरेप करवाया गया और उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। उस लड़की की गर्दन, सिर और हाथ पर जख्म के निशान थे। यहां जातिवाद का मामला सामने आया है।
  • 14 अगस्त को तंजावुर तमिलनाडु में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया। ऐसा करने वाले उसके दोस्त ही थे और यह घटना भी उसके घर के पास ही हुई।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

  • 14 अगस्त मुंबई के साकीनाका इलाके में 3 साल की एक बच्ची का 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक व्यक्ति ने रेप किया।
  • 14 अगस्त को ओड़ीशा में एक रेजिडेंट डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसपर दो मरीजों को अस्पताल में ही रेप करने का आरोप था। यह घटना एससीबी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की है।
  • 14 अगस्त को ही सिरोही से एक घटना सामने आई जहां 63 साल की विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया गया। यह घटना आबू रोड के पास हुई। महिला के घर में लूटपाट भी की गई।
  • 15 अगस्त को पश्चिम बंगाल, सिलीगुड़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ 3 नाबालिग युवकों ने रेप किया।
  • 16 अगस्त को बलिया में 11 साल की एक लड़की के साथ रेप किया गया। उसका वीडियो बनाया गया और फिर उसे वायरल भी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
  • 16 अगस्त को भोपाल मध्य प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके घर के अंदर ही रेप किया गया। आरोपी उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।
  • 17 अगस्त को सोनभद्र में 14 साल की रेप विक्टिम की मौत हो गई। उसके साथ उसके टीचर ने पिछले साल दिसंबर में रेप किया था।
  • 17 अगस्त को मध्यप्रदेश के एक गांव ब्यौहारी में नाबालिग लड़की के साथ 69 साल के एक वृद्ध आदमी ने बलात्कार किया।

  • 18 अगस्त को जोधपुर राजस्थान में कचरा उठाने वाले एक व्यक्ति की 3 साल की बेटी को अगवा कर उसका रेप किया गया।
  • 18 अगस्त को ही बेंगलुरु में 22 साल की लड़की के साथ रेप किया गया। वह पार्टी से वापस आ रही थी और उसने एक बाइकर से लिफ्ट मांगी। उस बाइकर ने ही उसका रेप कर दिया।
  • 18 अगस्त को ही मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर द्वारा दलित नर्स का रेप किया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि एक अन्य नर्स और वॉर्डबॉय ने मिलकर जबरदस्ती उस नर्स को डॉक्टर के रूम में पहुंचाया था।
  • 18 अगस्त को ही लुधियाना में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किया गया।
  • 18 अगस्त को ही दिल्ली में एक 22 साल के युवक ने किराएदार की 11 साल की लड़की के साथ रेप किया। आरोपी ने लड़की को टीवी देखने का लालच देकर घर बुलाया था।
  • 18 अगस्त को ही एक नाबालिग लड़की के साथ आंध्र प्रदेश में रेप किया गया और उसे टॉर्चर किया गया। ऐसा करने वाला आरोपी उसे प्यार के नाम पर झांसा दे रहा था।

ये भी पढ़ें: Badlapur News स्कूल में 4 साल और 2 साल की बच्चियों से यौन शोषण, जानें पूरा मामला

हर दिन 90 रेप हो रहे
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक्स पोस्ट में लिखा, प्रतिदिन 90 बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं। हर घंटे 4 और हर 15 मिनट में 1 केस सामने आ रहा है। ऐसे में निर्णायक कार्रवाई की तत्काल जरूरत है। हमें ऐसे मजबूत कानूनों की आवश्यकता है, जो 50 दिनों के भीतर दोषसिद्ध कर सबसे कठोर दंड दे सके। राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र पर एक व्यापक बलात्कार विरोधी कानून के लिए तत्काल दबाव डालना चाहिए, जो त्वरित और सख्त न्याय सुनिश्चित कर सके।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।