एक विवाह ऐसा भी जहां जीवनसाथी बैगर होंगे लड़की के सात फेरे, जानें क्या पूरा मामला

0
564

गुजरात में ऐसा विवाह होने जा रहा है जो इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु (Shama Bindu) खुद से शादी करने जा रही हैं। उनकी इस शादी में रीति रिवाज, फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान तक सब होगा, लेकिन बस दूल्हा नहीं होगा। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।

क्षमा का इस आत्म विवाह को लेकर कहना है, ‘मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली पहली लड़की हूं।’

क्षमा आगे कहती हैं कि लोग इस तरह की शादी को इर्रेलिवेंट माना सकते हैं, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं महिलाएं भी मायने रखती हैं। लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए आत्म विवाह कर रही हूं।

हनीमून का प्लान भी-
क्षमा बिंदु के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले से खुश है। उन्होंने इस शादी को आशीर्वाद भी दिया है। क्षमा ने अपनी शादी के लिए गोत्री के एक मंदिर में पांच मन्नतें लिखी हैं। शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा को चुना है, यहां पर वह दो हफ्ते रहेंगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।