ये कैसी शर्मनाक हरकत! पार्टी में न्यूड महिलाओं के शरीर पर परोसा गया खाना, देखें तस्वीरें…

0
108

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक निजी क्लब की ओर से जिस तरह के डिनर का आयोजन किया गया था अब वो विवादों में आ गया है। दरअसल, क्लब ने कई न्यूड महिलाओं के शरीर के ऊपर सुशी और साशिमी परोसा गया, जिसे ‘सुशी बोट’ कहा जाता है। इस तरह के डिनर को न्योतैमोरी डिनर भी कहते हैं। बता दें, ये पूरा मामला भारत का नहीं बल्कि ताइवान का है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के तटीय शहर ताइचुंग के एक प्राइवेट क्लब में इस तरह के डिनर का आयोजन किया गया था। यहां महिला का इस्तेमाल सुशी और सशीमी परोसेने के लिए एक प्लेट के तौर किया गया था। खबर है कि इस आयोजन की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं, जिसके बाद लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। अब इस प्राइवेट क्लब के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

ताइवान के निजी क्लब में हुए डिनर को लेकर जिस तरह की तस्वीरें लीक हुई हैं वो हैरान करने वाली है। यहां एक युवती के शरीर पर फूलों की सजावट की गई थी और उसे पूरी तरह से न्यूड अवस्था में टेबल पर लिटाया गया था। युवती के निजी अंगों पर भोजन रखा हुआ था। डिनर में शामिल हुए मेहमानों ने सीधे उसके शरीर से खाना उठाया और खाया।

काफी मंहगा है ये डिनर
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति भोजन की कीमत 3100 अमेरिकी डॉलर थी। खाना ही 60 हजार न्यू ताइवान डॉलर का था, इसके बाद क्लब ने 40 हजार ताइवान डॉलर की फीस मॉडल के लिए अलग से चार्ज की थी। इस डिनर पार्टी में 20 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। डिनर का पूरा कार्यक्रम करीब दो घंटों तक चला था।

तस्वीरें लीक होते ही मामले ने तूल पकड़ा
न्यूड महिला के शरीर पर खाना परोसने की तस्वीरें लीक होने के बाद इस घटना के तूल पकड़ लिया। यह खुलासा नहीं हो पाया है कि तस्वीरें लीक करने वाला शख्स क्लब का ग्राहक था या फिर कर्मचारी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से यह नग्नता कानून का उल्लंघन हो सकता है। जांच की जा रही है कि आयोजन स्थल पर पब्लिक एंट्रेंस थी या नहीं। ताइचुंग सिटी हेल्थ ब्यूरो का भी कहना है कि अब तक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन कोई भी परेशानी आने पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।