पूंछ मछली जैसी और सिर एलियन का, समुद्र तट पर मिला रहस्यमयी ‘कंकाल’, तस्वीरें हुईं वायरल

111

इंग्लैंड के एक समुद्र तट पर टहलते समय एक ब्रिटिश कपल को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पाउला और डेव रेगन नामक दंपति को समुद्र किनारे एक अजीबोगरीब आकृति दिखाई दी, जो किसी कंकाल जैसी लग रही थी। उन्होंने इस रहस्यमयी जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। पहली नजर में तस्वीर को देखने से लगता है कि यह कोई जलपरी है जिसकी पूंछ मछली जैसी और मुंह एलियन जैसा नजर आ रहा है।

कपल द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे महज एक कलाकृति मान रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर गहरी खोजबीन की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक विशेषज्ञों या स्थानीय अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सच में जीव या कोई कलाकृति?
पहली नजर में यह किसी पुरानी लकड़ी की नक्काशी जैसा लगता है, जिसे समुद्री पानी और मौसम की मार ने यह अजीब आकार दे दिया होगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग इसे किसी प्राचीन जीव के अवशेष मान रहे हैं, तो कुछ इसे साइंस फिक्शन से जोड़कर “एलियन जलपरी” तक कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Banswara Jahnvi Murder: घर में घुसकर दिनदहाड़े 12 साल की बच्ची का गला काटा, गांव में बवाल, देखें तस्वीरें

कैसा दिखता है यह रहस्यमयी कंकाल?
10 मार्च को समुद्र तट पर मिली इस आकृति की तस्वीरों में यह अजीब दिखने वाला जीव रेत में आधा दबा हुआ और समुद्री शैवाल से ढका नजर आ रहा है। इसकी बनावट काफी हद तक किसी जलपरी जैसी प्रतीत होती है—जिसकी पूंछ मछली जैसी है, लेकिन सिर और धड़ एलियन के समान दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: पति को टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से जमाया, पढ़िए क्या है मेरठ की दिलदहला देने वाले इस मर्डर की पूरी कहानी

यह पहली बार नहीं है जब समुद्र तट पर इस तरह की रहस्यमयी चीजें मिली हैं। समुद्र की लहरें अकसर लकड़ी, हड्डियों, मूर्तियों और अन्य चीजों को एक अनोखा रूप दे देती हैं, जिससे वे किसी रहस्यमयी जीव जैसे दिखने लगते हैं।

अब देखना होगा कि इस अजीब आकृति की असलियत क्या निकलती है—यह किसी कलाकार की बनाई हुई चीज है या फिर वाकई कोई अनसुलझा रहस्य!

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।