देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

0
147

संवाददाता भीलवाड़ा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम मे संदीप महावीर जीनगर पुर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, रामेश्वर सोलंकी,राजकुमार बैरवा अतिथि रहे। कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान पार्षद हमीद खां कायमखानी, ईशाक खान ,सद्दीक जी पठान, मदन गोपाल सर्वा,पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधि, शंकर खटीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद बिरला, रमेश शर्मा, सुरेंद्र मेहता,अमीरदिन ,नगर महामंत्री ओमप्रकाश सिंधी, विजय टेलर, सुनील मिश्रा,धनराज जीनगर, संजय झंवर, लियाकत देशवाली आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे। साथ ही एआईसीसी व पीसीसी के निर्देश जन जागरण अभियान पर चर्चा की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।