चौथ माता की पूजा कर हर उल्लास के साथ मनाई करवा चौथ गांगलास में

0
338

संवाददाता भीलवाड़ा। अखंड सुहाग की कामना का त्यौहार करवा चौथ पर्व बुधवार को महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने दिन में व्रत उपासना किया रात में चंद्र दर्शन और पूजन के बाद व्रत खोला गया करवा चौथ के दिन महिलाओं मे उत्साह का माहौल देखा गया महिलाओं ने जेवर कपड़े सुंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खूब खरीदारी की कुछ महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर है एडवांस बुकिंग कराई सजधज कर तैयार हुई कुछ महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहले एवं कलात्मक मेहंदी रचाई इस दिन कई पुरुष भी बाजार से उपहार खरीदते हुए दिखाई दिए बुधवार रात्रि 8:35 बजे बाद चांद का दीदार हुआ सुहागिन स्त्रियों ने चंद्रमा के दर्शन कर चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपने पतियो की दीर्घायु की कामना कर अपने पतियो हाथों में करवे का जल पीकर व्रत को तोड़ा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।