पोषण जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक

0
261

लोधा पंचायत के गावं जानामेडी में समूंह की सदस्यों के साथ पोंषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाएं उपस्थित रही। इनको पोषक जागरूकता के बारे में बताया गया व साथ उससे होने वाले फायदो तथा वह हमारे लिए क्यों जरूरी है तथा हम उसे किन किन तत्वों से घर पर ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। हम कैसे अपने घर के आसपास आगंन में खाली जगह पर पोषण वाटिका बना सकते है तथा आवश्यकतानुसार सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं इससे हमें हमेशा ताजी वह रासायनिक खाद वह दवाओं से मुक्त सब्जी मिलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है वह साथ ही पैसे की भी बचत होती है अतः में अधिक से अधिक घरों पर पोषण वाटिका लगाकर कुपोषण से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें चार समूह की महिलाएं उपस्थित रहे कालिका माता समूह, सुमन समूह, जानवी समूह व सरस्वती समूह की महिलाएं उपस्थित रही और सरस्वती समूह से पारी भगोरा ने अपने खेत में आरएनजी लगाने के लिए इच्छा जाहिर की। सभी महिलाओं ने अपने अपने समूह से चित्रकला के माध्यम से पोषण वाटिका के बारे में बताया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।