व्यास ने राम निधि समर्पण में 1,11,111 का चेक दिया।

0
245

संवाददाता भीलवाड़ा। सुलेखा व्यास पत्नी चितवन व्यास सुखाड़िया नगर यूनिक होटल के पीछे राधा रमन इंटरप्राइजेज भीलवाड़ा ने श्री राम उत्सव निधि समर्पण में 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि का चेक समर्पित किया। वीएचपी खंड सुभाष नगर रामा विहार टोली लीडर सत्यनारायण शर्मा, शिवम वैष्णव तथा टीम के साथ राशि का चेक प्राप्त किया। शर्मा की टीम द्वारा समर्पण दाता का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सुलेखा व्यास ने बताया कि यह मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर बन रहा है इसमें सभी हिंदू भाई-बहनों को शेष बचे चार दिनों में अधिक से अधिक राशि समर्पित कर राम मंदिर का भव्य निर्माण करवाया जाए। क्योंकि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं है इसलिए हमें अधिक से अधिक अपनी श्रद्धा अनुसार समर्पण करना चाहिए। जितना हम लोग राम मंदिर निर्माण में समर्पण करेंगे उसका कई 5 गुना वापस हमें श्रीराम भगवान देंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।