विशाल शर्मा टौक्यों ओलम्पिक क्विज में विजेता

0
311

हनुमानगढ़। टौक्यों ओलम्पिक के तहत आयोजित फैन क्विज प्रतियेागिता में हनुमानगढ़ निवासी और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विशाल शर्मा को विजेता घोषित किया। विशाल शर्मा ने बताया कि ऑनलाईन आयोजित उक्त क्विज प्रतियोगिता में ओलम्पिकस से संबंधित प्रश्न पूछे गये। टोक्यो ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित उक्त क्विज प्रतियोगिता में विशाल शर्मा को शुभंकर मिराई टोवा सम्मान के रूप में मिला। विशाल शर्मा पुत्र पंडित जसवीर शर्मा की उक्त उपलब्धि पर गौ सेवा आश्रम में गौ सेवकों द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रदीप गर्ग, विक्रम मेहन्दीरता, राजीव गर्ग, रोहिताश कड़वासरा, भीष्म कौशिक व अन्य गौसेवक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।