हनुमानगढ़ में डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय के आवास पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी का भव्य स्वागत
हनुमानगढ़. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी के हनुमानगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरुण विजय के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, उपाध्यक्ष तरुण विजय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. डैनी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी ने कहाकि देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। जिस मूल्यों की स्थापना के लिए कांग्रेस नेताओं ने बलिदान दिया, उन्हीं मूल्यों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहाकि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी विशेषता है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां लोगों को बांटने का काम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की फिर बड़ी जिम्मेदारी है कि ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलने वाले नेताओं को बेनकाब करे। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की जरूरत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुखविंद्र सिंह डैनी ने जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरुण विजय का आभार जताया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।