Union Budget 2025: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? पूरी लिस्ट देखें

"केंद्रीय बजट 2025 में कई वस्तुओं के दाम बदले! जानिए किन चीजों के दाम घटे, जैसे मोबाइल फोन, EV बैटरी और दवाइयाँ, और किन चीजों पर बढ़ा टैक्स, जैसे सोना, विदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स और लग्जरी आइटम्स।

193

बजट (Union Budget 2025) में इस बार सरकार ने 36 जीवनरक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इससे ये दवाएं सस्ती होंगी। वहीं, ड्यूटी घटने से आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और मोबाइल फोन भी सस्ते हो सकते हैं। उधर, सरकार ने इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी है, जिससे ये महंगा होगा।

हालांकि ये प्रोडक्ट कितने सस्ते या महंगे होंगे, ये तय नहीं है। सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था, जिसके बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी बढ़ाई-घटाई जाती है। ड्यूटी के बढ़ने और घटने का इनडायरेक्ट असर चीजों की कीमतों पर पड़ता है।

आपको बता दें, बजट 2025 में इस बार सोने चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए सोने और चांदी के दामों में इसका असर देखने को नहीं मिलेगा।

देखिए टेबल में क्या सस्ता हुआ और क्या मंहगा

क्या सस्ता हुआ क्या महंगा हुआ
– मोबाइल फोन
– एलसीडी/एलईडी टीवी
– इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लिथियम-आयन बैटरी
– 36 प्रकार की कैंसर की दवाएं
– 6 जीवनरक्षक दवाएं
– लीथियम आयन बैटरी
– कोबाल्ट पाउडर
– जिंक स्क्रैप
– वेट ब्लू लेदर
– फ्रोजन फिश
– आयातित खिलौने
– आयातित फर्नीचर
– सोने और चांदी के आभूषण
– विदेशी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
– विदेशी कपड़े
– उच्च गुणवत्ता वाली शराब


ये भी पढ़ें: Budget 2025 में Income Tax से बड़ी राहत, 12 लाख तक इनकम पर टैक्स नहीं

ये भी पढ़ें: Agriculture budget 2025: किसानों के खुला सरकारी पिटारा, जानिए बजट में क्या है खास?

ये भी पढ़ें: Budget 2025: क्यों बजट अंग्रेजी में पेश होता है? ये 6 कारण आपको हैरान कर देंगे!

ये भी पढ़ें: आज 1 फरवरी से बदल रहे हैं ये 4 नियम, जानें आपकी जेब पर कैसा होगा असर?

ये भी पढ़ें: UPI Rules: 1 फरवरी से UPI से नहीं होगी पेमेंट, ऐसे बदले अपनी यूपीआई ट्रांजैक्शन आईडी?

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।