पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

0
318

संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा आज वेलकम प्लाजा बस स्टैंड शाहपुरा मे नगर अध्यक्ष राजेश पारीक व नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के नेतृत्व मैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश के महामहिम पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर ने अपने उद्बोधन में कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश के महामहिम पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह जी राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर राष्ट्रीय पुरुष थे अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता उनका निधन राष्ट्र के लिए बड़ी श्रुति है। और उनका जीवन राष्ट्रीय सेवा में समर्पित था।
नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य ने बताया कि सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र बोहरा, महिला मोर्चा सिम्मी कौर, माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष दीनदयाल मारू, नगर महामंत्री मोहन रेगर, नगर उपाध्यक्ष महावीर माली, लादूराम खटीक, नगर मंत्री पवन कुमार शर्मा, गोविंद प्रजापत, पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा, योगेश पारीक, राजेश सोलंकी, पुष्पेंद्र कोली, कमलेश धाकड, केशव सिंह, किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित गुर्जर, बूथ अध्यक्ष युवराज सिंह, एस सी मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सुरेश रेगर, मन की बात के संयोजक प्रवीण सुखवाल, मुनीराम चौधरी, राधेश्याम जीनगर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।