Home भारत Year Ender 2022: भारत में इस साल खूब चर्चा में रहीं ये...

Year Ender 2022: भारत में इस साल खूब चर्चा में रहीं ये टॉप-9 कॉन्ट्रोवर्सी

1
487

2022 के टॉप-8 विवादों (top controversy 2022) में सियासत से लेकर सोशल मीडिया तक विवादों में रहा है। कई विवाद तो ऐसे हैं जो शायद नए साल 2023 में अपना दुगना रंग दिखा सकते हैं।

अग्निपथ स्कीम विवाद-
अग्निपथ स्कीम को लेकर साल 2023 में भी विवाद होना लगभग तय है। आंदोलन खत्म होने के बाद भी जब इस स्कीम के तहत भर्तियां निकल रही हैं, तब भी यह चर्चा हो रही है कि 4 साल की नौकरी के बाद युवा क्या करेंगे। 2022 की तरह ही साल 2023 में भी भर्तियां आनी हैं। इसी वजह से विवाद भी बढ़ सकता है।

शिंदे सरकार विवाद-
महाराष्ट्र में जोड़-तोड़ से बनी शिंदे सरकार की चुनौतियां कम नहीं होने वाली हैं। उद्धव ठाकरे के विधायकों को साथ लेकर, एकनाथ शिंदे ने BJP के साथ मिलकर नई सरकार तो बना ली, लेकिन महाराष्ट्र BJP के विरोध के सुर उनके सामने परेशानी ला सकते हैं। दरअसल, पार्टी के कई लोग डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को CM पद पर देखना चाहते हैं। शिंदे के लिए सभी को जोड़कर रखना चुनौती भरा रहने वाला है।

नूपुर शर्मा विवाद-
नूपुर शर्मा के बयान पर विवाद करीब डेढ़ महीने बाद शांत हुआ। इस दौरान ‘सिर तन से जुदा’ के नारे से उकसाकर दो मर्डर हुए और हिंसा फैलाई गई। बयान के समर्थकों को अभी भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। नूपुर शर्मा के बयान से पैदा हुए इस विवाद का असर 2023 में भी देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2022: विश्वभर में सुर्खियां बनीं ये 5 बड़ी खबरें…

NDTV न्यूज चैनल विवाद-
NDTV न्यूज चैनल की ओनरशिप अब बिजनेसमैन गौतम अडानी के पास चली गई है। ऐसे में, मीडिया को सरकार के पक्ष में कहने वालों ने फिर से मीडिया पर सरकार का कंट्रोल होने पर बहस शुरू कर दी है।

ट्विटर डील विवाद-
इस साल ट्विटर डील विवादों में रही। CEO एलन मस्क जिस तरह से बदलाव कर रहे हैं। इसके पूरे आसार हैं कि ट्विटर से जुड़ा विवाद 2023 में भी छाया रहेगा। दरअसल, मस्क के फैसलों ने यूजर्स को खासा परेशान किया। ब्लू टिक पर चार्ज लेना बहस का मुद्दा बन चुका है।

ठग सुकेश चंद्रशेखर विवाद-
साल 2022 में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जबरन वसूली के मामले में सामने आया। 2023 में भी जैकलीन की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं, क्योंकि कोर्ट में यह मामला अभी भी चल रहा है।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ विवाद-
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ विवादों में रही। बायकॉट बॉलीवुड की आवाज उठने लगी। जब भी कश्मीर या कश्मीर फाइल्स मूवी की बात हुई, तो इस तरह की फिल्मों को बायकॉट करने पर बहस शुरू हो गई। यह ट्रेंड अभी भी जारी है, जो नए साल में भी देखने को मिल सकता है।

सचिन-गहलोत विवाद-
राजस्थान में 2023 में चुनाव होने हैं। ऐसे में  सचिन पायलट के CM बनने की चाह एक बार फिर अंदरूनी कलह की वजह बन सकती है। अशोक गहलोत और पायलट दोनों ही हाईकमान के करीबी हैं। किसी को भी नाराज करना चुनावी नतीजे पर असर डाल सकता है। इसलिए नया साल राजस्थान कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी से कम नहीं है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

1 COMMENT

Comments are closed.