2016: ये हैं सालभर के टॉप विवादित मुद्दे…

673

साल 2016 को खत्म होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकि हैं। साल की शुरूवात जहां JNU जैसे बड़े विवादों से शुरू हुई तो वहीं अंत सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी जैसे बड़े फैसलों से हो रहा है। इसके अलावा राजनीति में भी कई बड़े विवाद सामने आए,  खेल जगत, अर्थ जगत और बॉलीवुड में कई बड़े विवाद देखने को मिले। आइए डालते हैं 2016 के प्रमुख विवादों पर एक एक नजर…

नोटबंदी: सरकार VS विपक्ष

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के एतिहासिक फैसले के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि सरकार नोटबंदी की आड़ में घोटाला कर रही है। इसके कारण संसद का शीतकालीन सत्र विपक्ष द्वारा किए जा रहे हंगामे की भेंट चढ़ गया।

रतन टाटा VS साइरस मिस्त्री

भारतीय कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज समूह टाटा ग्रुप का हालिया आंतरिक झगड़ा साल का सबसे बड़ा अर्थ जगत का विवाद रहा। अचनाक साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चैयरमैन पद से हटा दिया गया और रतन टाटा ने एक बार फिर से टाटा समूह की कमान अपने हाथ में ले ली। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि साइरस मिस्त्री केस लेकर कोर्ट जा पहुंचे।

अखिलेश यादव VS शिवपाल सिंह

उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच कई दिनों तक चला ड्रामा लखनऊ समेत पूरे देश के सत्ता के गलियारों में खूब गूंजा। बाद में समाजवादी मुखिया मुलायम को इन दोनों के बीच सुलह करवानी पड़ी।

जेनएयू विवाद: कन्हैया कुमार VS भाजपा

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने के मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ खड़ा हो गया। इस दौरान कन्हैया कुमार को लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ।

केजरीवालVS नजीब जंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजधानी के उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच शुरुआत से ही रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं। केजरीवाल लगातार जंग पर आरोप लगाते हैं कि उपराज्यपाल मोदी सरकार की कठपुतली हैं। दोनों राज्य के अधिकारों को लेकर इस साल काफी विवाद रहा। यहां तक की दोनों का विवाद कोर्ट तक गया।

कंगना VS ह्रितिक रोशन 

बॉलीवुड ने इस साल सबसे चर्चित विवाद कंगना रौनत और ह्रितिक रोशन के बीच देखने को मिला। दोनों ही एक दूसरे पर काफी संगीन आरोप लगाते दिखे। कंगना का ह्रितिक रोशन को ‘silly ex ‘ बोलने पर भड़के ह्रितिक रोशन ने निजी जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले बयान दिए।

करण जौहर  VS राज ठाकरे

सेना के जवानों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकरों को लेकर उठे विवाद के चलते करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रिलीज न होने देने की धमकी दी। जिसके बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंटा नजर आया। विवाद को खत्म करते हुए करण जौहर ने सेना के कल्याणकारी कोष में 5 करोड़ रुपए दिए।

सलमान खान VS महिला आयोग

अभिनेता सलमान खान द्वारा फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के दौरान रेप पर दिए गए विवादित बयान पर काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ था। सलमान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान बोला था कि सुल्तान फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी हालत रेप की शिकार हुई महिला के समान हो जाती थी। जिसके बाद महिला आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था।

नरसिंह यादव vs सुशील कुमार  

कुश्ती में 74 किग्रा भार वर्ग में बीजिंग ओलंपिक के कांस्य और लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता सुशील कुमार और नरसिंह यादव के बीच रियो ओलंपिक से पहले काफी विवाद देखने को मिला। दरअसल नरसिंह यादव ने 2015 में लास वेगास में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और इसी के साथ उन्होंने रियो का टिकट भी हासिल कर लिया था। इसके बाद सुशील कुमार दावा कर रहे थे कि रियो के लिए उनके और नरसिंह के बीच ट्रायल होना चाहिए। जिसके बाद मामला कोर्ट जा पहुंचा। इसमें फैसला नरसिंह यादव के पक्ष में गया।

बीसीसीआई vs लोढ़ा समिति

बीसीसीआई में धांधली के लग रहे कई आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जस्टिस लोढ़ा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था, जिसने कई सुधारवादी सिफारिशें दी थी। लेकिन बीसीसीआई ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए इन्हें सही से लागू नहीं किया। जिसके बाद बीसीसीआई को कोर्ट से कड़ी फटकार का सामना भी करना पड़ा।

ये भी पढ़े: