एक पेड मा के नाम अभियान के तहत समिति का पौधारोपण अभियान निरंतर जारी

0
47
हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति के हरित अभियान व मुख्यमन्त्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत एक पेड मा के नाम अभियान के तहत समिति का पौधारोपण अभियान निरंतर जारी है। पौधरोपण के तहत रविवार को न्यु हाऊसिग बोर्ड में विभिन्न प्रजाति के पौधे ट्री गार्ड लगाये। पौधारोपण की शुरुआत की नगरपरिषद आयुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव, आवासीय अभियन्ता केएल निनानिया, परिवहन निरीक्षक अमित सुड्डा, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह  राठौड़ ने संयुक्त रूप से नीम का पोधा लगाकर अभियान की शुरुवात की।  मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादू सिंह भाटी ने बताया कि रविवार को नीम सहित अन्य प्रजातियों के 60 पौधे मय ट्री गार्ड लगाए गए है। नगरपरिषद आयुक्त सुरेंदर यादव ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण में किया जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है।
मानव ने अपनी जरूरत के कारण काटे गए पेड़ों की वजह से प्रकृति का संतुलन बिगड़ चुका है, प्रकृति का संतुलन बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करते हुए पौधारोपण करने की आवश्यकता है, जिससे कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। इस मौके पर कृष्णलाल बिश्नोई, लोकराज शर्मा, राजा राम बिश्नोई, रमेशा शाक्य, सतनाम सिंह, गोविन्द सिंह रामगड़िया, संजय कुमार कस्वा, विपिन शर्मा, जितेन्द्र शाक्य, गिरधारी लाल मोयल, हरदान सिंह गुर्जर, संजय कुमार जेईएन, रामकुमार, रज्जाक बग्गा, सुनीता बराड़, मनीराम पुरी, मदन सिंह राठोड, अरविन्द सिह राठौड़, सुशील बिश्नोई, कमल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सुल्तान सिह, सुखविन्द्र सिहं व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।