श्री राम शरणम आश्रम में जप यज्ञ की पूर्णाहुति हुई

23

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित श्री राम शरणम आश्रम में 3 महीने से चल रहे जप यज्ञ की पूर्णाहुति अमृतवाणी के पाठ के साथ हुई। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जप यज्ञ शाम को 5 से 6:30 बजे तक श्री अमृतवाणी का पाठ हुआ। उसके बाद लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य सेवक विजय जसूजा ने बताया कि इस जप यज्ञ क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर किया गया था। उन्होंने बताया कि जैसे चिकित्सा के मामले में दवाई के साथ परहेज जरूरी है उसी तरह भगवान के नाम सुमिरन के लिए भी तन-मन की शुद्धि जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में विधायक सहित समस्त श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर विधायक गणेश राज बंसल, अशोक मक्कड़, कृष्णा सेतिया, गिरधारी लाल कालरा, अशोक खुराना, देवेंद्र पिपलानी, अजीत वीर सिंह, कौशल, नरेश विज, हरबंस चावला, अशोक चुग, विजय कामरा,महेश आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।