नहीं रहे तारक मेहता

पिछले ही साल 2 हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ये देश का सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो भी बन चुका है।

0
1309

मुम्बई: प्रसिद्ध भारतीय हास्य लेखक और नाटककार तारक मेहता का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। वह पिछले काफी वक्त से बीमार थे। मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ उन्हीं की किताब ‘दुनिया ने औंधा चश्मा’ पर लिखा गया है। तारक मेहता को पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है। सब टीवी पर आने वाला तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी मशहूर है। इसने पिछले ही साल 2 हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ये देश का सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो भी बन चुका है।

26 दिसंबर 1929 में यहां जन्मे मेहता ने गुजराती साहित्य विषय से बीए और एमए की पढाई मुंबई से की थी। सामयिक विषयों को अलग नजरिये से छूने वाले उनके साप्ताहिक धारावाहिक लेख दुनिया ने उंधा चश्मा का वर्ष 1971 से लगभग 40 साल तक निरंतर जानी मानी गुजराती पत्रिका चित्रलेखा में होता रहा था।

उन्हें कई तरह के पुरस्कार मिले थे और वर्ष 2015 में उन्हे पद्मश्री से नवाजा गया था। टेलीविजन पर उनके संकलित उपन्यास पर आधारित धारावाहिक का प्रसारण सब टीवी ने वर्ष 2008 में शुरू किया था जिसने कुछ ही समय में सफलता के कीर्तिमान बना डाले।

इसका प्रसारण अब भी जारी है। इसके मुख्य कलाकार दिलीप जोशी समेत गुजराती साहित्य और नाट्य जगत की हस्तियों और राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया है। रूपाणी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लोगों के चेहरे पर बरबस हंसी ला देने वाले मेहता के निधन के समाचार से उन्हें दुख पहुंचा है। मेहता के परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप निधन के बाद उनके देहदान का निर्णय लिया है।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं)