वेलकम होम चैंपियंस, फैंस का प्यार देख इमोशनल हुए रोहित शर्मा, देखें VIDEO

यहां भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। पूरे रास्ते भारतीय फैंस ने टीम इंडिया का स्वागत किया।

0
62

टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। आज सुबह टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। यहां भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। पूरे रास्ते भारतीय फैंस ने टीम इंडिया का स्वागत किया।

अब खबर है टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गई है। PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: INDvsPAK महामुकाबला इस दिन होगा, टीम इंडिया जाएगी लाहौर!

टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

देखिए स्वदेश लौटने पर कैसा हुआ टीम इंडिया का स्वागत

 

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।