कौन है ब्रुनेई का सुल्तान हसनल बोल्कैया, PM मोदी की यात्रा से चर्चा में आया देश, जानें सबकुछ

ब्रुनेई भले ही छोटा सा देश है, लेकिन उसके पास तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार है। उसकी इकोनॉमी भी इसी से चलती है।

0
132

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई (Brunei) दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ब्रुनेई दौरा है। पीएम की यात्रा के बाद ब्रुनेई चर्चा में आ गया है। ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हसनल बोल्कैया (Hassanal Bolkiah) ने खुद PM मोदी को आमंत्रित किया। ब्रुनेई भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के नजरिये से बहुत अहम देश है।

कहां है ब्रुनेई
ब्रुनेई का पूरा नाम ब्रूनेई दारुस्सलाम है। यह दक्षिण पूर्वी एशिया का एक छोटा सा देश है, जो बोर्नियो द्वीप पर बसा हुआ है। ब्रुनेई कुल 5765 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह इतना छोटा है कि सिक्किम जैसे कई राज्य भी इससे बड़े हैं। ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगावन है। साल 2023 के आंकड़ों के मुताबिक ब्रुनेई की कुल जनसंख्या 455,885 थी। जिसमें से लगभग दो लाख के आसपास लोग राजधानी बंदर सेरी बेगावन में ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें: क्यों हो रही है पेरिस पैरालंपिक में Wheelchair Tennis की चर्चा, गूगल ने भी बनाया जश्न, देखें VIDEO

क्यों होती है ब्रुनेई के सुल्तान की चर्चा
ब्रुनेई में 14वीं शताब्दी से ही राजशाही है। अभी हाजी हसनल बोल्कैया ब्रुनेई के सुल्तान हैं। वह साल 1967 से ही सुल्तान की गद्दी पर हैं। साल 1984 में जब अंग्रेज यहां से गए तब बोल्कैया प्रधानमंत्री भी बन गए। ब्रुनेई भले ही दुनिया के सबसे छोटे मुल्कों में शुमार हो लेकिन सुल्तान बोल्कैया की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। साल 1980 तक तो वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे।फॉब्स के मुताबिक बोल्कैया के पास 1.4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। सुल्तान की आमदनी का ज्यादा हिस्सा तेल और प्राकृतिक गैस भंडार की कमाई से आता है।

ये भी पढ़ें: गूगल पर तूफान मचा रही है Symbiosexuals, सेक्स करने के लिए इन कपल्स की तलाश में होते हैं ये लोग

ब्रुनेई के सुल्तान दुनिया भर में अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें लग्जरी गाड़ियों से लेकर घोड़ों तक का शौक है। करीब 200 घोड़े हैं। इसके अलावा उनके पास 700 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां हैं। जिसमें 300 फेरारी और करीब 500 रोल्स-रॉयस हैं। इनकी कीमत 5 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। सुल्तान बोल्कैया बोइंग 747 विमान से चलते हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस प्राइवेट प्लेन पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं दीपिका पादुकोण के बेबीबंप की 14 तस्वीरें, यहां देखें…

दुनिया के सबसे बड़े पैलेस के मालिक
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कैया दुनिया के सबसे बड़े पैलेस में रहते हैं। उनका महल ‘इस्ताना नुरुल इमान’ दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान पैलेस में शुमार है। 20 लाख वर्ग फीट में फैले इस पैलेस को साल 1984 में बनाया गया था  इस्ताना नुरुल इमान में 22 कैरेट सोने का गुंबद है।


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

भारत के किस काम का ब्रुनेई
ब्रुनेई भले ही छोटा सा देश है, लेकिन उसके पास तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार है। उसकी इकोनॉमी भी इसी से चलती है। भारत ने ब्रुनेई के हाइड्रोकार्बन इंडस्ट्री में तकरीबन 270 मिलियन डॉलर का इन्वेस्ट किया है। दोनों देश स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर हेल्थ सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कूटनीति के नजरिये से ब्रुनेई, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।