छात्र बलवंत सिंह को वुशु चौंपियनशीप में दो गोल्ड मैडल

0
214

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चौंपियनशीप, दो स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज पहुंचे बलवंत सिंह, प्रबंध समिति ने किया अभिनंदन हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित बेबी हैैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी हैं। कॉलेज में बी.ए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट बलवंत सिंह ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चौंपियनशीप में दो गोल्ड मैडल हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में हुआ था। बलवंत सिंह हनुमानगढ़ पहुंचने पर शनिवार को बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में अभिनंदन किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने बलवंत की सफलता को अविस्मरणीय बताया। कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर तरुण विजय, चेयरमैन आशीष विजय, प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक व उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने बलवंत सिंह का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहाकि वक्त बदल रहा हैै। अब पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में अग्रणी रहना जरूरी है। इससे न सिर्फ हम बुराइयों से दूर रह पाते हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहतेे हैं। बलवंत सिंह पढ़ाई में तो अव्वल है ही, साथ में वुशु के प्रति इनकी दीवानगी सबको पता है। यही वजह है कि बलवंत ने वुशु के दो कैैटेेगरी में डबल गौैल्ड मैडल हासिल किए। कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन आशीष विजय ने कहाकि बलवंत सिंह बेहद आज्ञाकारी छात्र है। अनुशासन के सभी मापदंडों को पूर्ण करता है। अपने काम से मतलब रखने वाला है। पढाई में भी अव्वल है और खेल जगत में भी उम्दा प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। उन्होंनेे कहाकि बलवंत सिंह वुशु के लिए विख्यात है। एक साथ दो गोल्ड मैैडल जीतना कोई छोटी बात नहीं है। यह बलवंत सिंह के निरंतर अभ्यास का परिणाम है। र्प्रशासक परमानंद सैनी ने कहाकि अब खेलकूद के माध्यम से कॅरिअर बनाया जाने लगा है। साथ में पढ़ने का अपना महत्व है। अगर डिग्री हो और खेलकूद के क्षेत्र में सफलताओं को लेकर उपलब्धि तो सरकारी नौकरी हासिल करना आसान है। प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक ने कहाकि खेलकूद से जुड़ने का बड़ा फायदा है कि इससे हमारा जीवन संयमित और अनुशासित होे जाता है। सफलता हासिल करने के लिए जीवन में इन दो उपलब्धियों का होना मायने रखता है। उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने कहाकि बलवंत सिंह की सफलता से समूचा कॉलेज प्रबंधन अहलादित है। इससे दूसरे विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे और खेलकूद से जुड़कर न सिर्फ अपना, परिवार बल्कि कॉलेज का भी नाम रोशन करेंगे। इस सफलता के लिए उन्होंने बलवंत सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बी.एड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष चौधरी, व्याख्याता डॉ. शायर सिंह शेखावत आदि अन्य व्याख्यातागण मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।