ZIM vs IND: 46 गेंदों में जड़ा अभिषेक शर्मा ने शतक, स्कोर 196/2

0
153

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड सेंचुरी पार्टनरशिप कर चुके हैं। टीम ने 17 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। गायकवाड फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने 38 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।

दोनों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी की। 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने सेंचुरी पूरी की। उन्होंने लगातार तीन छक्कों के साथ शतक पूरा किया। अभिषेक ने 46 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। वे जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जमाने वाले पहले भारतीय बने हैं, हालांकि अभिषेक ओवर की आखिरी बॉल पर आउट भी हो गए।

भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 6 के रन रेट से 36 रन बनाए, हालांकि टीम ने कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी गंवाया। गिल 2 रन बनाकर आउट हुए।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें…

प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), कैया इनोसेंट, डायोन मायर्स, वेस्ली माधेवेर, ब्रायन बेनेट, कैंपबेल जॉनाथन, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा , ब्रैंडनमावुता और मुजारबानी ब्लेसिंग।

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।