यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष में खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री 

0
171
खेलो के क्षेत्र में गांव व जिले का नाम रोशन करने का किया आह्वान
हनुमानगढ़।यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस व महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष में  यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांव मक्कासर में खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की गई।जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर ने गांव के खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान करते हुए खेलो के क्षेत्र में देश विदेश में गांव व जिले का  नाम रोशन करने का आह्वान किया। मनीष मक्कासर ने बताया कि हाल ही में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों ने जिस तरह से अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है भविष्य में आप भी क्षेत्र का नाम रोशन  करेंगी ऐसा हमारा विश्वाश हैं।मनीष मक्कासर ने बताया कि संगठन के स्थापना दिवस पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुलड़िया के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को रैकेट,बेट-बॉल, फुटबॉल,टीशर्ट आदि खेल सामग्री का वितरण करने के साथ साथ गांव में अस्थायी रूप से खेल ग्राउंड का भी निर्माण करके दिया गया है।उन्होंने बताया कि युवाओ को खेलो की तरफ अग्रसर करने के साथ साथ संगठन में युवाओ को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा।इस दौरान सुधीर धारणिया,पुष्पेंद्र पुनिया,गुरलाल मान,भोला सिंह नेहरा,गुरलाल सिद्धू,जनक सिंह,मनीष,बंटी आदि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।