अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण एवम् क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन

0
112

शाहपुरा शाहपुरा श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना केतत्वावधान में प्राचार्य रामावतार मीना के निर्देशन में अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी तोरण सिंह अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की अहिल्याबाई होलकर का 300वां जयंती वर्ष देशभर में मनाया जा रहा है ये असाधारण शासन करता लोक कल्याणकारी न्यायप्रिय पर्यावरण संरक्षण की संरक्षिका किसान एवं महिला व जनजाति संरक्षिका और मंदिरों की जीर्णोद्धार रही हैं इसलिए इन्हें पुण्यश्लोक और लोकमाता के नाम से जाना जाता है। महारानी अहिल्याबाई होलकर केराजनीतिक,कूटनीतिक ,सामाजिक,आर्थक,धार्मिक और पर्यावरण संरक्षण प्रबंधन एवं शासन से संबंधित विचार आज भी प्रासंगिक हैं। यह भारत देश में सशक्तनारी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शंकर लाल चौधरी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  सलीना  बानू ने द्वितीय स्थान  डाली  कुमारी कुम्हार ने और तृतीय स्थान अमृत राव ने प्राप्त किया और क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत  प्रथम स्थान मैना कीर द्वितीय स्थान सलीना बानू और तृतीय स्थान नीलाक्षी कटारिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ़ हंसराज सोनी संकाय सदस्य रंजीत जगरिया ऋचा अंगिरा ,दिग्विजय सिंह सुश्री प्रियंका ढाका, मुकेश कुमार मीणा और नेहा जैन उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।