भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में सामाजिक संस्थानों ने भरे पोस्टकार्ड

0
70

हनुमानगढ़। जिले में वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग को लेकर निरन्तर संघर्ष कर रहे प्राईवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान जारी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को राजकीय संस्कृत विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय में क्रमोन्नत करने को लेकर पोस्टकार्ड लिखे।

प्राईवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय ने कहा कि हमारे जिले का सौभाग्य है कि यहां मेडिकल कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय, नर्सिग महाविद्यालय सहित अन्य शिक्षातंत्र को मजबूत करने के लिए महाविद्यालय स्थापित है, परन्तु देवभाषा के उत्थान के लिए मात्र संस्कृत विद्यालय ही है जो वार्ड नम्बर 54 में स्थित है, परन्तु प्राथमिक शिक्षा के बाद बच्चों को देवभाषा का ज्ञान नही मिल पाता। हमारा प्रयास है कि हमारी देवभाषा को बच्चे पढ़े और अपनी संस्कृति को बचाने में अपनी भूमिका निभाये। इसी उद्देश्य के साथ उक्त अभियान की शुरूवात की गई है और संस्कृत विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय करवाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमजन की समस्याओं के लिए गंभीर है। उनका भी प्रयास रहता है कि बच्चे अपनी संस्कृति के जुड़े। हमे आशा ही नही बल्कि पूरा विश्वास है कि जल्द ही राजकीय संस्कृत विद्यालय वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय में क्रमोन्नत होगा।

उन्होने कहा कि जल्द ही शिक्षा मंत्री से मिलकर आमजन की आवाज को उन तक पहुचाया जायेगा। इस मौके पर भारत विकास परिषद के संरक्षक महेश जसूजा, भाजपा मण्डल महामंत्री राजन अरोड़ा, अम्बेडकर नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा, संजय पवार पार्षद रावतसर, विनोद बंसल, विनोद कंडा, बिहारी लाल, अर्जुन विमल, बाबूलाल, मुन्ना अठवाल, पवन भाकर, दिनेश कुमार, राजन अरोड़ा, सुखविंदर सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।