सिंधी समाज ने नागपंचमी पर मनाया अपना परंपरागत गोगडो पर्व, घरों में खाया गया ठंडा भोजन

0
574

संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा में सिन्धी समाज द्वारा शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर नागदेवता की पूजा अर्चना कर परंपरागत गोगड़ो पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नागदेवता से बच्चों की रक्षा के लिये प्रार्थना की गई। सावन माह में आने वाले समाज के इस पर्व को परंपरा अनुसार मनाया जाता है। इस दिन समाज के लोग एक दिन पहले बने ठंडे खाने का सेवन करते है। कस्बे के दिलखुशहाल बाग में समाज की महिलाओं ने नागपंचमी का पर्व सादगी से मनाया। शिव मंदिर के पास स्थित पीपल के पेड के नीचे बैठकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। यहां पूजा अर्चना कर दूध, नारियल, अगरबत्ती, भीगे चने मीठी मक्खन-कोकी, चोपा, खट्टा भत्त सिवईया़ं आदि व्यंजनों का पेड पर भोग चढा कर गोबर के नाग देवता बनाकर बच्चो और घर की सुख शांति व विश्व से कोरोना महामारी की समाप्ति की कामना की गई। महिलाओं ने नागपंचमी के 1 दिन पूर्व घर में बनाया गया भोजन मीठी रोटी, नमकीन, रोटी, दही का भात और भी कई व्यंजन बनाए जिसका सेवन पूजा अर्चना के बाद परिवारजनों के साथ किया। महिलाएं नाग पंचमी के दिन नागदेवता गोगलवीर की पूजा करती है और एक दिन पूर्व पका हुआ भोजन ग्रहण करती है। दिलखुशहाल बाग में पूजा के दौरान मीना पेसवानी, भारती लखपतानी, उमा जसवानी, मीना रोचानी, चन्दा रोचानी, शिल्पा सामतानी, किरण पेसवानी, जीविका पेसवानी, कविता पेसवानी, ज्योति सामतानी, दिव्या आसवानी, ज्योति सामतानी सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रही।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।