6 कन्याओं का सामुहिक विवाह करवायेगी श्रीनव दुर्गा युवा सेवा समिति

0
208

– बेटियों को रोजमर्रा में उपयोग आने वाला समान देगे उपहार स्वरूप
हनुमानगढ़। श्रीनवदुर्गा युवा सेवा समिति की बैठक जंक्शन मन्दिर प्रागंण में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष सामुहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से 25 फरवरी को 6 कन्याओं के सामुहिक विवाह करवाने पर सहमति बनी। समिति अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल ने बताया कि पिछले 22 वर्षाे से समिति द्वारा कन्याओं के सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 23 वीं बार उक्त कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि समिति द्वारा विवाह के आयोजन में बेटियों को रोजमर्रा में उपयोग आने वाली वस्तुए उपहार स्वरूप दी जाती है। सामुहिक विवाह के लिए 5 फरवरी तक आवेदन लिये जायेगे। इस मौके पर राजेश गर्ग, मनोज गर्ग, पवन गर्ग, सुरेश निनानिया, सुमंत गर्ग सहित अन्य समिति के सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।