चुनाव से पहले भाजपा को झटका, सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

0
425

संवाददाता भीलवाड़ा। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मतदान से दो दिन पहले भाजपा को गुरूवार को उस वक्त करारा झटका लगा जब उसके हमीरगढ़ क्षेत्र के कई युवा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रतनलाल प्रजापत के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें करीब 40-50 कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच सदस्यता ग्रहण की तो कई कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन के चलते अधिक भीड़ एकत्रित नहीं करने के लक्ष्य से गांव में ही सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का जिला प्रभारी मंत्री श्री रघु शर्मा, मांडल विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल जाट एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री रामपाल शर्मा ने स्वागत किया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने वाले भाजयुमो हमीरगढ़़ मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष रतनलाल प्रजापत ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के काम ही नहीं होते तो उनको संतुष्ट कैसे करेंगे, ऐसे में वहां रहने में कोई फायदा नहीं लगा। काम नहीं होने से युवा निराश हो रहे थे। कांग्रेस की युवाओं को रोजगार देने व बेरोजगारों को भत्ता देने जैसी नीतियों से सभी कार्यकर्ता प्रभावित थे और ये भी महसूस हुआ कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कद्र होती है। कार्यकर्ताओं को जहां महत्व व सम्मान मिलेगा वो वहीं जाना चाहेगा। इधर, उपचुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कर लेने से भाजपा को करारा राजनीतिक झटका लगा है। माना जा रहा है कि युवा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस सदस्यता ग्रहण करने से कांग्रेस प्रत्याशी गायत्रीदेवी त्रिवेदी के हाथ अधिक मजबूत होंगे और जीत का अंतर और अधिक बढ़ जाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने वालों में रतनलाल प्रजापत, हीरा सिंह, संजू ढोली, देबु प्रजापत, अनिल कुमार, अर्जुन, कमलेश कुमार, काना प्रजापत, रमेशचन्द्र, बबलुकुमार, मेवालाल, मनोहरलाल, धनराज, भागुता, दिनेश प्रजापत, राजेन्द्र मेघवाल, नदंलाल प्रजापत, रामजी, राहुलकुमार, कालूलाल, महेन्द्र खटीक, मनीष, सांवरलाल, देबु प्रजापत, दुर्गेश, कालूजी, शंकर प्रजापत, सुनील, नंदलाल धोबी आदि शामिल थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।