भगत नामदेव गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं में बरताया अटूट लंगर

0
267
हनुमानगढ़। धर्म व मानवता के लिए जीवन समर्पित करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम गुरुद्वारा भगत नामदेव जी में आयोजित हुआ। गुरुद्वारा मुख सेवादार सरदार मान सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा भगत नामदेव में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक सुखमणी साहिब पाठ का आयोजन किया गया जिसमें पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई जसवीर सिंह व संतोख सिंह ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया जिसमें कथा विचारक भाई गुरप्रीत सिंह जी खालसा ने शबद-कीर्तन के जरिए गुरु की महिमा का गुणगान किया। दूर-दूर से आए संगतों ने गुरुग्रंथ साहिब के दर पर मत्था टेककर आशीष लिया।कथा विचारक भाई गुरप्रीत सिंह जी खालसा ने गुरु के कृतित्व-व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि गुरु गोबिंद सिंह व उनके साहिबजादों ने मानवता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अपनी तपस्या के बल पर असंख्य मानव का कल्याण किया। जब उनके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना तो उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। बल्कि मानवता के दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया। भाई जसवीर सिंह व संतोख सिंह ने गुरबानी कीर्तन के जरिए गुरु की महिमा बखानी। गुरुद्वारा साहिब के मुख सेवादार सरदार मान सिंह ने रागी जत्था भाई जसवीर सिंह व संतोख सिंह व रागी जत्था भाई जसवीर सिंह व संतोख सिंह को गुरु महाराज का सिरोपा भेंट किया। गुरु का अटूट लंगर संगतों ने छका।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।