एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया

0
62

हनुमानगढ़। नौरगदेसर मण्डल की और से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जंक्शन भाजपा जिला कार्यालय में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के तहत किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, मण्डल अध्यक्ष फुसाराम ने संयुक्त रूप से पौधा लगाया। सोमवार को विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष फुसाराम ने अपने जन्मदिन पर अपने मण्डल में सघन वृक्षारोपण कर उसकी सार सम्भाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा सदैव देश का सामूहिक संकल्प बनकर जन सहभागिता के माध्यम से इतिहास रचती रही है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदलने से लेकर कोरोना को पराजित करने तक देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर विश्व के सामने अद्भुत मिसाल पेश की। निश्चित ही एक पेड़ मां के नाम अभियान भी देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए मां का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस रिश्ते की गरिमा को समझते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धरती पर हरियाली बढ़ाने के दृष्टिकोण से वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसे बचाने का संकल्प लिया है। जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आवाह्न किया हैं। इस मौके पर नोरंगदेसर मंडल के उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, पतराम सिंवर, महामंत्री डॉ. विजय सिंह राठौड़, हरपाल सिंह, अमनदीप सिंह, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, महेन्द्र सिंह राठौड़, महेश लकेसर, ओम आसोपा व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।