एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया

0
84

हनुमानगढ़। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, भाजयुमो जिला महामंत्री अपारजोत बराड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शैरी दंदीवाल ने की। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह सतर्क पहल है। बढ़ते प्रदूषण और प्रगति दोहन के चलते बहुत से दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं ऐसे में इस पहल में सहयोगी बनते हुए सभी को पौधे रोपित करने चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभानी चाहिए। जिला महामंत्री अपारजोत सिंह बराड़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन के साथ सभी जीव जंतु पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम पांच पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मण्डल अध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शैरी दंदीवाल ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसकारण, विगत मई महीने में मौसम का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर युवा मोर्चा जिले भर में 5 हजार पौधों का रोपण करेगा। कार्यक्रम के अंत मे मानवेन्द्र सिंह राठौड़ ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।