सर्व सिख समाज द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

0
62

हनुमानगढ़। सर्व सिख समज समिति द्वारा शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत सर्व सिख समाज द्वारा निर्माणाधीन गुरमत विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल, नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां, सेवानिवृत्त अधीशाषी अभियंता सुभाष बंसल, सेवानिवृत्त आईजी गिरीश चावला, एसकेडी विश्वविद्यालय संस्थापक बाबुलाल जुनेजा थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष सर्व सिख समाज के अध्यक्ष बलकरण सिंह ने की। पौधारोपण से पूर्व ग्रंथी गुरप्रीत सिंह ने क्षेत्र की सुख स्मृद्धि की अरदास की जिसके पश्चात अतिथियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूवात की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि सर्व सिख समाज समिति ही केवल एक मात्र ऐसी संस्था है, जिसके भूमि आवंटित होने के बाद इतनी शीघ्र गति से निर्माण करवाया है। उन्होने कहा कि सर्व सिख समाज अपने लक्ष्य गुरमत विद्यालय का निर्माण करवा रहा है, वह बेहद सराहनीय है, इससे बच्चों को अपनी मां बोली पंजाबी का ज्ञान तो मिलेगा, साथ ही अपनी संस्कृति से भी युवा पीढ़ी जुड़ी रहेगी। अध्यक्ष बलकरण सिंह ने बताया कि सर्व सिख समाज की उक्त भूमि में 751 पौधों का रोपण किया जायेगा, जिससे कि प्रकृति का संरक्षण तो होगा, साथ ही गुरमत विद्यालय में हरियाली भी बढ़ेगी। नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ रही गर्मी का कारण प्रकृति के साथ हुई छेड़छाड़ है।

उन्होने कहा कि गुरमत विद्यालय की नींव ही युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से हुई थी और युवा पीढ़ी आस पास हरियाली और प्रकृति संरक्षण हो देखकर प्रकृति से जुड़ी रहेगी और संस्कारवान बनेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेमसिंह कमरानी, गुरूद्वारा सिंघ सभा प्रधान इन्द्र सिंह मक्कासर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महंगा सिंह ढिल्लो, बलविन्द्र सिंह कमरानी, परविन्द्र सिंह पूर्बा, पार्षद गुरदीप सिंह बब्बी, रविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह, लखवीर सिंह सतीपुरा, नक्षत्र सिंह प्रधान, अजीत सिंह लेघा प्रधान, मान सिंह प्रधान, गुरमीत चन्दड़ा, गुरपाल सिंह, टिका सिंह मान, गुरजट सिंह, गुरमेल सिंह जोड़किया, भीष्म कौशिक, गुरमेल सिंह खिण्डा, जंगीर सिंह व अन्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।