संयम पथ पर चलकर होती है मोक्ष की प्राप्ति – उपाध्याय भगवान श्री जितेंद्र मुनि जी महाराज

0
865

हनुमानगढ़। एसएस जैन सभा भवन हनुमानगढ़ में विराजमान परम श्रद्धेय आगम ज्ञाता उपाध्याय भगवान श्री जितेंद्र मुनि जी महाराज ठाणे 5 एवं महा साध्वी श्री प्रीति जी महाराज ठाणे 8 के सानिध्य में वेरागन बहिन चेतना जैन का तिलक अभिनंदन जैन समाज द्वारा किया गया। वेरागन बहिन चेतना जैन 21 अप्रैल 2022 को संगरिया में महा साध्वी श्री किरण जी महाराज के सानिध्य में जैन साध्वी के रूप में दीक्षा लेंगी। मां साध्वी श्री श्रुति जी महाराज की शिष्या साध्वी श्री पुष्पचुला जी महाराज की दीक्षा ग्रहण कर प्रथम बार पधारे हैं। साध्वी श्री पुष्पचुला जी महाराज सांसारिक रूप से मक्कासर के श्री शंकर बाबेल की पुत्री हैं। पैरागन बहन चेतना जैन का अभिनंदन तिलक समाज के पदाधिकारियों एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन अजैन सभी समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।