रोड़वेज संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, मांगे पूरी नही होने पर हड़ताल की चेतावनी

0
188

हनुमानगढ़ । राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा के बैनर तले राज्यव्यापी आंदोलन के तीसरे चरण में राज्य सरकार की रोडवेज कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हनुमानगढ़ डिपो के कर्मचारियों ने डिपो परिसर में एक घंटे नारेबाजी व प्रदर्शन कर गहलोत सरकार को चेताया कि अगर रोडवेज कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो कर्मचारी 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और उसके बाद अगले चरण में 24 नवंबर को चक्का जाम हडताल करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षण कर मांगों को पूरा करने के लिए तीसरे चरण का आंदोलन किया गया। जिसमें रोडवेज में नई भर्ती, वाहन खरीद, समय पर वेतन व पेंशन, समस्त बकाया परिलाभों का लाभ व रोडवेज को राज्य सरकार का विभाग घोषित करने सहित कुल 21 मांगें शामिल है। इस मौके पर नायब सिंह, केहर सिंह, सतवीर गोस्वामी, गुरचरण चालक ,पृथ्वी महला, भूरा सिंह ,इंद्र कुमार ,राम कुमार कॉमरेड ,ताराचंद , दरवेश गोयल, दिलीप सिंह, बीरबल राम, कृष्ण खस्बा, ओमप्रकाश कम्बोज, जगदेव सिंह, नाहर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह ,रघुवीर सिंह, जसवंत धारीवाल, महेंद्र सिंह परिचालक, विनोद चालक, रतीराम, दुलीचंद रणजीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।