श्रीगुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश दिहाड़े को समर्पित विशाल नगरकीर्तन निकाला

0
259
हनुमानगढ़। निकट गांव रामसरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को श्री गुरुनानक देव जी क्लब द्वारा साहिब श्रीगुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश दिहाड़े को समर्पित 8 वां विशाल नगरकीर्तन निकाला गया। सुबह 9.15 बजे अरदास के पश्चात पंज प्यारों की अगुवाई में विशाल नगरकीर्तन गुरूद्वारा साहिब रामसरा से रवाना हुआ। नगर कीर्तन गुरूद्वारा सहिब से रवाना होकर जत्थे्दार स; हरबन्स् सिंह रोड़ीकपूरा की ढाणी,थेहड़ी गंगानी,पाल सिंह की ढाणी,चक 2,3 एस.एन.एस.गुरजन्टा सिंह कि ढाणी,श्रीनगर,गंगागढ़,होता हुआ शाम रामसरा नारायाण,गुरूघर  गुरूद्वारा रामसरा में समपन्न हुआ। नगरकीर्तन का विभिन्न गांवों व ढाणियों में श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया व प्रसाद का वितरण किया गया। नगरकीर्तन में बाबा दीप सिंह गतका पार्टी,सादुलशाहर,श्री गंगानगर द्वारा करतब दिखाये गये। श्रीगुरूनानक देव जी क्लब के अध्यक्ष हरदीप सिंह रोड़ीकपूरा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 5 फरवरी शुक्रवार को श्री अखंड पाठ प्रकाश करवाए गये थे व आज विशाल नगरकीर्तन निकाला जा रहा है और 7 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाले जाएगे एवम विशाल समागम का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 7 फरवरी को आयोजित विशाल समागम में ढाडी जत्था कोहीनूर ढाडीजत्थाय,गुरदेव सिंह कोमल (साहकोठी) गुरु का बखान कर संगतो को निहाल करेगे। इस कार्यक्रम में स्टेज सैक्ट्री अंग्रेज सिंह मान, प्रधान हरदीप सिंह रोड़ीकपूरा,मुखपाल सिह सहायक, उपप्रधान सुखदेव सिंह, सचिव धर्म सिंह,सक्रेटरी,सुखपाल सिं‍ह सहायक, अग्रेज सिंह, कर्म सिंह भग्गु, गुरसेवक सिंह, हरभजन सिंह, दलसिंह,बलदेव सिंह,गुरचरण सिंह टेलर,गुरनाम सिंह भूल्लरर,रधुवीर सिंह भूल्ल र,तरसेम सिंह भुल्लर,गुरजन्ट सिंह,हरनेक सिंह,गुरसेवक सिंह,इकबाल सिंह, व अन्य सेवादारो का भरपूर सहयोग रहा। कल अखण्ड पाठ के भोग के बाद गुरू का अटूट लंगर वितरीत किया जायेगा ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।